विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक, गरज-चमक के साथ मौसम का बारिश वाला शो, IMD का येलो अलर्ट

Weather Update Today IMD Rain Alert: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों को आज भी भिगोने की तैयारी है. दिल्ली में आज आंधी-बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है तो पहाड़ी राज्यों में भी मौसम पलटी मारने को तैयार है.

Rain Alert: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक, गरज-चमक के साथ मौसम का बारिश वाला शो, IMD का येलो अलर्ट
imd rain alert
  • दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है
  • पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट 31 मार्च तक जारी रहेगा
  • 1 से 4 अप्रैल तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के दौर जारी रहेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Update Today IMD Rain Alert: मार्च महीने को अब बस दो ही दिन शेष हैं पर बारिश का दौर अब भी जारी है. दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों को आज भी भिगोने की तैयारी है. दिल्ली में आज आंधी-बारिश के साथ येलो अलर्ट  जारी किया गया है तो पहाड़ी राज्यों में भी मौसम पलटी मारने को तैयार है. आईएमडी ने पंजाब-राजस्थान और यूपी समेत बाकी राज्यों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली में आज भी येलो अलर्ट

दिल्ली में आज का मौसम भी खुशनुमा रहने वाला है. मौसम विभाग ने आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक का भी अलर्ट है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री पर रहेगा.  31 मार्च को भी बारिश की संभावना है. 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक मौसम की आंखमिचौली जारी रहेगी. इस दौरान बारिश फिर दस्तक दे सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जाएगा.  

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से सटे राज्यों का हाल जानिए

दिल्ली में आंधी-बारिश का असर पास के राज्यों यानी पंजाब-हरियाणा में भी देखने को मिलेगा. पंजाब और हरियाणा दोनों ही प्रदेशों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है. 31 मार्च को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा पर 3 और 4 अप्रैल को बारिश फिर दस्तक देगी और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का एक और दौर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें-  मुंबई में मौसम जल्द मेहरबान होगा मौसम, अप्रैल की शुरुआत में गर्मी से मिल सकती है राहत
 

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ी राज्यों के हाल जानिए

मौसम के बदले रुख का असर पहाड़ी राज्यों पर भी पड़ा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 3 और 4 अप्रैल को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज भारी बारिश के साथ बर्फबारी पड़ेगी. आईएमडी ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 2 और 3 अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम ने ली करवट, लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी शुरू; 4×2 और दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध

राजस्थान-UP में भी येलो अलर्ट

राजस्थान में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है. पू्र्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में भी आज कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि कई इलाके ऐसे भी रहे जहां गर्मी ने परेशान किया. 3 अप्रैल को भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com