Gold-Silver Prices Updates : मई महीना सोने के खरीददारों के लिए अच्छा साबित हो रहा है. सोने की कीमतों में गिरावट सोमवार यानी 3 मई, 2021 को भी जारी है. अप्रैल के आखिरी हफ्तों में सोने में एक औसतन गिरावट देखी जा रही है. शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में सोना 191 रुपए गिरा था, वहीं चांदी में 1091 रुपए की जबरदस्त गिरावट दिखी थी. सोमवार को सोना 100 ग्राम पर 100 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं इंटरनेशनल स्पॉट कीमतें और फ्यूचर कीमतें उछली हैं.
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,516, 8 ग्राम पर 36,128, 10 ग्राम पर 45,160 और 100 ग्राम पर 4,51,600 चल रही है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 43,800 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,570 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,160 और 24 कैरेट सोना 45,160 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,110 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,810 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,100 और 24 कैरेट 48,110 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 67,500 रुपए प्रति किलो है.
दिल्ली में चांदी 67,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 72,800 रुपए प्रति किलो है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं