विज्ञापन

सोने और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं या घट रही हैं, जानें देश के बड़े शहरों में किस भाव पर बिक रहा है

सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आइए जानते हैं कि आज किस शहर में किस रेट से बिक रहा है सोना और चांदी.

सोने और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं या घट रही हैं, जानें देश के बड़े शहरों में किस भाव पर बिक रहा है
नई दिल्ली:

कई दिनों की भारी गिरावट के बाद गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ा सुधार देखने को मिला. इंडिया बुलियन वेबसाइट के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2.71 लाख रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 हो गई. 

सोने-चांदी की किमतों का उतार-चढ़ाव

शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत में करीब 1.2 फीसदी की बढ़त हुई.इससे पिछले दो सत्रों में आई तेज गिरावट की कुछ भरपाई हुई. बुधवार के अंत तक सोना अपने 29 जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से करीब 11 फीसदी नीचे था, लेकिन पूरे साल में अब भी करीब 15 फीसदी ऊपर बना हुआ है. चांदी की कीमत में भी बढ़त हुई और यह 90 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है. व्यापारियों के मुताबिक इससे पिछले हफ्ते की भारी बिकवाली के बाद कीमतों में तेज उछाल आया. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमत में 14,300 रुपये (करीब 5.03 फीसदी) की बढ़ोतरी हुई. यह सभी करों सहित 2,98,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

पिछले हफ्ते चांदी में अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं सोने में 2013 के बाद की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई थी.29 जनवरी को सोने और चांदी की किमतें ऑल टाइम हाई थीं. उसके बाद से इन दोनों में गिरावट दर्ज की गई.सोमवार को चांदी की कीमतों में 52 हजार रुपये प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई थी. यही हाल सोने का भी था. 29 जनवरी को सोना की कीमत एक लाख 83 हजार प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था. सोने में भी सोमवार से रिकवरी शुरू हुई. सोना विश्लेषकों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि कीमतें बहुत तेजी से और ज्यादा बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें: सूरज-चांद को छोड़कर सब कुछ देने के वादे... मुफ्त की रेवड़ी मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price, Silver Price, Bullion Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com