विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2022

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, जानें कितने घटे-बढ़े रेट्स

सोमवार को सोना 219 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी (Silver) की कीमत में 208 रुपये की कमी देखी जा रही है. फिलहाल सोना 49, 620 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 56,025 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई है.

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, जानें कितने घटे-बढ़े रेट्स
नई दिल्ली:

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके साथ ही चांदी (Silver) की कीमत में गिरावट आई है. आज सोना 219 रुपए की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 208 रुपए की कमी देखी जा रही है. फिलहाल सोना 49, 620 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 56,025 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का अनुबंध 208 रुपये या 0.37 प्रतिशत की नरमी के साथ 56,025 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 19,314 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव एक फीसदी की गिरावट के साथ 18.72 डॉलर प्रति औंस पर था.

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 219 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया. इसमें 5,569 लॉट के लिये कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,653.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें:- 
Watch: जैकलीन फर्नांडिस कोर्ट से राहत मिलने के बाद वकीलों के बीच 'छिपकर' निकलीं
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को SC से भी झटका, अवैध निर्माण ढहाने के HC के फैसले पर रोक से इंकार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price, Silver Price, Sarafa Market, Gold Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com