- गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने नाना पाटेकर के निधन को निजी नुकसान बताया है
- गोवा सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले नाना पाटेकर ने गोवा में एक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ डांस किया था
- नाना पाटेकर ने 15 दिन पहले मुझसे फोन पर बातचीत की थी, वह गोवा आने पर हमेशा मिलते थे
एक्टर नाना पाटेकर के अचानक निधन से पूरा देश बहुत दुखी है. गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने इसे निजी नुकसान बताया है. उन्होंने नाना की मौत को निजी क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा दोस्त खो दिया है. प्रमोद सावंत ने नाना संग अपने रिश्तों और उनके समाज सेवा के बारे में एनडीटीवी को बताया. गोवा सीएम ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनसे फोन पर बात हुई थी. वह जब भी गोवा आते तो उनसे मिलने आते थे. प्रमोद सावंत ने क्या कुछ कहा, जानें.
'कुछ दिन पहले डांस कर रहे थे'
प्रमोद सावंत ने कहा,' नाना पाटेकर का निधन गोवा में हुआ है, ये खबर सुनकर मुझे बहुत ही बुरा लगा. मैं उनके परिवार के दुख में शामिल हूं. वह गोवा में बहुत बार आते थे और रहते थे. दो दिन पहले उन्होंने गोवा में एक फंक्शन अटेंड किया था. उस प्रोग्राम में मैं खुद जाने वाला था लेकिन जा नहीं पाया. उस फंक्शन में नाना कलाकारों के साथ स्टेज पर डांस भी कर रहे थे. मैंने उनका वीडियो देखा था. उनका निधन देश और कला के लिए बहुत बड़ी क्षति है.'
सुबह 6 बजे मिली नाना के निधन की जानकारी
गोवा सीएम ने कहा कि उनको गुरुवार सुबह 6 बजे उनके निधन की जानकारी मिली. उन्होंने जब पता किया तो पता चला कि सुबह 5 बजे के आसपास उनको अनरेस्ट फील हो रहा था. उनके जो भी रिश्तेदार वहां पर थे उनको उन्होंने कॉल कर बुलाया. उनके रिश्तेदार 5.30 बजे के आसपास उनको मणिपाल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया.
'15 दिन पहले फोन पर बात हुई थी'
गोवा सीएम ने बताया कि नाना से उनकी आखिरी बातचीत 15 दिन पहले हुई थी. नाना ने उनको किसी काम के लिए फोन किया था.वह जब भी गोवा आते थे तो हर बार उनको फोन करते थे.वह मिलने के लिए भी व्यक्तिगत तौर पर उनके घर आते थे. उनका जाना उनके लिए निजी क्षति है. उन्होंने एक अच्छा दोस्त गंवा दिया. एक्टर नाना पाटेकर फाउंडेशन तलाते थे. इससे वह बहुत बड़े-बड़े काम करते थे. वह ऐसे कई काम गोवा में भी करना चाहते थे.
बता दें कि नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया है. उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर पहुंच चुका है. उनके साथी कलाकार बहुत दुखी हैं. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के उनके साथ बहुत अच्छे संबंध थे.वह नाना संग बिताए अपने कुछ पलों को एनडीटीवी संग शेयर कर भावुक हो गए.
ये भी पढे़ं-नाना पाटेकर के निधन से हर कोई हैरान, बेटा मल्हार पुणे से गोवा के लिए रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं