दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का एक्टर पर तीखा वार देखने को मिला था. यहां तक कि उन्होंने एक्टर की मौत पर भी सवाल उठा दिए थे. लेकिन अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता पर लगाए गए आरोपों पर रिएक्शन दिया है. वहीं तनुश्री दत्ता के लगाए गए सेक्सुअल हरेसमेंट के आरोपों पर भी बिना एक्ट्रेस का नाम लिए बात की. मल्हार पाटेकर ने कहा कि मामला पहले ही कानूनी तौर पर सेटल हो गया है और पूछा कि अब पिता की मौत के बाद क्यों इसे दोबारा उछाला जा रहा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद तनुश्री दत्ता ने एक्टर की मौत पर सवाल किए थे और पहले लगाए गए आरोपों का जिक्र किया.
नाना पाटेकर के बेटे ने क्या कहा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्हार पाटेकर ने कहा, किसी का नाम लिए बिना मैं यह कहना चाहता हूं कि केस, जो लोग उठा रहे हैं वह पहले ही खत्म हो गया है. कानूनी तौर पर क्लियर हुआ है. केस खत्म हो चुका है. फिर भी बोल रहे. ऐसे लोगों को मैं उनको कुछ नहीं बोलूंगा. जो सच है वही रहेगा. भगवान उनका भला करे. यही मैं उन्हें कहना चाहता हूं.
यह भी पढ़ें | अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला
तनुश्री दत्ता ने 'हॉर्न 'ओके' प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद जून 2019 में मुंबई पुलिस ने अदालत में एक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें कहा गया कि एक्टर पर मुकदमा चलाने या आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पूरे नहीं है. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के निधन को लेकर दिए कहा था, "मेरे लिए तो वे 'इविल डेड' ही हैं. पिछले पांच साल में मैं जिस दौर से गुजरी हूं और जिन परेशानियों का सामना किया है, उसे कोई नहीं समझ सकता."
मीटू केस के दौरान हुई परेशानियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "उस समय जो केस चल रहा था. आपको पता है कि केस वापस लेने के लिए मुझ पर कितना दबाव डाला गया था. मुझे लालच दिया गया और धमकियां मिली, लेकिन फिर भी मैंने केस वापस नहीं लिया. फिर, बाद में परेशान करने के लिए मेरी गाड़ी के साथ हादसे करवाने से लेकर फूड पॉइजनिंग कराने तक की कोशिश की गई. मैं जिन चीजों से गुजरी हूं, मेरे लिए तो वह इविल डेड ही हैं, जो इंसान इस तरह की परिस्थिति से गुजरा ही नहीं उसे क्या पता. हर किसी की परिस्थिति अलग होती हैं। मैंने, तो अपने नजरिए से बातें बोली हैं. नाना पाटेकर ने केस को बंद करवाया था. सारे सबूत हमारे पास थे, जिस दिन हमारे मेन विटनेस का सबूत कोर्ट में पेश होने वाला था, उसी दिन जज ने केस ही बंद कर दिया. आप सोचिए, हमें एक प्राइम विटनेस (हेयर ड्रेसर) को मनाने में पांच साल लग गए थे. क्योंकि उसको धमकियां आती थीं. हालांकि, उसने फिर भी हलफनामा कोर्ट में दे दिया था. बाद में कोर्ट आकर बयान दिया है कि मैडम जो भी बोल रही हैं, वह मैंने अपनी आंखों से देखा है. पांच साल लगे उस हेयर ड्रेसर को मनाने में."
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "उसको पीसीओ से धमकियां आती थी, लोग उसके घर पर जाते थे. फिर, हमें उसे आश्वासन देना पड़ा कि आपको कुछ नहीं होगा. हमने कई सोर्स लगाकर उसको कोर्ट ले गए थे, पांच साल बाद हमारी जीत होने वाली थी. उसी दिन कोर्ट ने केस बंद कर दिया. यह तो सबको पता है कि जरूरी नहीं है कि जो जीता है, वह सही है और जो नहीं जीता वो गलत है. यहां किसी की जीत नहीं हुई है. बहुत ही चालाकी से हम दोनों का पक्ष रखकर केस को बस बंद कर दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मैं गलत थी और वह सही थे. जब मुझे परेशानी हुई और मुझ पर जैसा दबाव डाला गया था, मेरे साथ क्या कुछ नहीं हुआ है. मैं ऐसी इंसान थी जो बिना डरे बिंदास घूमकर आती थी और मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि बाहर जाने के लिए मुझे दस बार सोचना पड़ता था. अजीब चीजें हो रही हैं. हमारी बिल्डिंग के नीचे, मैं बता नहीं सकती कि मेरे साथ क्या हुआ था. नाना पाटेकर बहुत अहंकारी आदमी थे और ईश्वर ने ही उनके प्राण हर लिए हैं. आपको बता नहीं सकती हूं कि मैं किस तरह से परेशान रही थी, मैं डिप्रेशन में चली गई थी."
यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का 28 साल पुराना रोमांटिक हिंदी गाना, 34 सेकंड तक मलयालम लिरिक्स, रिकॉर्डिंग पर हुआ था अकेला महसूस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं