विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2018

गोवाः काफी दिनों बाद नजर आए सीएम मनोहर पर्रिकर, दो पुलों का किया निरीक्षण

बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर काफी समय बाद नजर आए हैं. उन्होंने दो पुलों का निरीक्षण किया.

गोवाः काफी दिनों बाद नजर आए सीएम मनोहर पर्रिकर, दो पुलों का किया निरीक्षण
बीमारी से जूझ रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर काफी समय बाद नजर आए.
नई दिल्ली: गोवा के बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर काफी समय बाद रविवार को नजर आए, जब उन्होंने मंडोवी नदी पर बन रहे एक पुल का निरीक्षण किया. दिल्ली स्थित एम्स से छुट्टी के बाद करीब दो महीने में वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं. शरीर से काफी दुबले लग रहे थे मनोहर पर्रिकर. वह एम्स से छुट्टी मिलने के बाद 14 अक्टूबर को गोवा लौट आए थे और तब से अपने घर पर हैं.मुख्यमंत्री ने बाद में अगासैम गांव के पास जुआरी नदी पर बन रहे एक पुल का भी मुआयना किया. अधिकारियों ने बताया कि पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और एम्स से छुट्टी के बाद यहां नजदीक में अपने निजी आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. 14 अक्टूबर के बाद यह पहली बार है जब वह अपने घर से बाहर निकले हैं.
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री पोरवोरिम से मर्सेस गए और पुल का निरीक्षण किया। यह मंडोवी नदी पर बनने वाला तीसरा पुल है.इस पुल के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है, यह पणजी को शेष गोवा से जोड़ेगा.मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर अपनी कार से उतरे और गोवा अवसंरचना विकास निगम और ठेका पाने वाली कंपनी लार्सेन और टोब्रो के अधिकारियों के साथ काम की प्रगति पर चर्चा की.   (इनपुट-भाषा)

वीडियो -TOP News @6PM : गोवा में पर्रिकर की जगह नाइक? 



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Manohar Parrikar Biography, Manohar Parrikar AIIMS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com