विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

Delhi Violence : पार्टी नेताओं पर लगे आरोप पर बोले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल -'अगर AAP का कोई शामिल हो तो उसे डबल सजा दो'

दिल्ली हिंसा मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसमें चाहे जो भी शामिल है, चाहे बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस या फिर मेरे मंत्रिमंडल में से कोई हो,  किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए. हमारे पार्टी के लोगों को तो दोगुनी सजा दी जाए.

Also Read in
Delhi Violence News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
  • जिसने दंगे किए या उकसाए उसको जेल में डालो
  • देश की सुरक्षा पर राजनीति करना बंद करो
  • 'AAP का शामिल हो तो डबल सजा दो'
नई दिल्ली:

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आम 'आदमी पार्टी का कोई भी नेता इस दंगे में शामिल पाया गया तो उसके डबल सजा दी जाए.' बता दें कि दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) पर आरोप लग रहा है कि हिंसा भड़काने में उनका हाथ है. हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मी अंकित शर्मा के परिजनों ने कथित तौर पर Tahir Hussain पर हत्या करने का आरोप लगाया है. ताहिर पर यह भी आरोप लग रहा है कि 25 फरवरी को उनके चांदबाग स्थित घर से उपद्रवियों ने लोगों पर पथराव किया और पेट्रोल बम फेंके. ताहिर इससे इनकार करते रहे, लेकिन अब जो एक वीडियो सामने आया है, उसमें उनके घर की छत पर काफी मात्रा में पत्थर और पेट्रोल बम मिले हैं.


इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने दंगे के पीड़ित परिवालों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए दिल्ली सरकार ने राहत की योजना बनाई है. मुझे आप सबके साथ और विश्वास की उम्मीद है.' दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिवार वालों 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है.
 


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगे में जिन लोगों का घर जला है उन्हें 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ-साथ दिव्यांग हुए लोगों को भी इतनी ही राशि देने की घोषणा की गई. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिंसा में नाबालिग की मौत पर भी 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

दिल्ली में हुई हिंसा पर बोले सीएम केजरीवाल- 'बाहरी थे दंगाई', अब नफरत की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी

VIDEO: हिंसा के पीछे कोई भी हो उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए- राघव चड्ढा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi Violence, Delhi Violence News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com