विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2024

गर्लफ्रेंड से मिलने उत्तर प्रदेश से पुणे आया लड़का, फिर होटल में की हत्या, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

प्राथमिक जांच में पता चला है कि ऋषभ निगम वंदना का बॉयफ्रेंड हैं. 27 जनवरी को देर रात वंदना को गोली मार कर फरार हो गया था. 

गर्लफ्रेंड से मिलने उत्तर प्रदेश से पुणे आया लड़का, फिर होटल में की हत्या, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
मुंबई पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी गिरफ्तार किया गया.
  • मामला पिंपरी चिंचवड़ शहर के हिंजेवाड़ी इलाके का है
  • होटल में की आरोपी ने लड़की हत्या
  • पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला आईटी पेशेवर की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला पिंपरी चिंचवड़ शहर के हिंजेवाड़ी इलाके के एक Oyo होटल का है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद हिंजेवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में लग गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है और उसे मुंबई से हिरासत में लिया गया है. जबकि मृतक लड़की का नाम वंदना द्विवेदी है. 

ऋषभ पुलिस की जांच के दायरे में तब आया जब होटल के सीसीटीवी फुटेज में उसे देर रात कमरे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया. दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

प्राथमिक जांच में पता चला है कि ऋषभ निगम वंदना का बॉयफ्रेंड हैं. 27 जनवरी को देर रात वंदना को गोली मार कर फरार हो गया था. मुंबई पुलिस की नाकाबंदी के दौरान उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस जांच कर रही है कि वंदना को गोली क्यों मारी गई, यह घटना रात के किस समय हुई. वंदना इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं. प्राथमिक जांच में प्रेम संबंध में खटास आने की वजह से हुए झगड़े का नतीजा बताया जा रहा है.

पुलिस उपायुक्त बापू बांगर ने कहा, ‘‘आरोपी उत्तर प्रदेश से आया था और हिंजवडी में एक लॉज में रह रहा था, जहां उसने महिला को बुलाया था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात उसने महिला को गोली मार दी और भाग गया. हमें घटना के बारे में आज सुबह पता चला.''

उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाया गया और उसे मुंबई में हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच के लिए उसे पुणे लाया जा रहा है अधिकारी ने कहा, ‘‘हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है.''

ये भी पढ़ें- फारूक अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका, नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई प्रमुख नेता बीजेपी में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Shot Dead In Hotel, Boyfriend Arrested, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com