बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के एनडीए सरकार को अगले लोकसभा चुनाव की चिंता करने संबंधी बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने 'पलटवार' किया है. एक कुत्ते के दो शेरों से लड़ने का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने इसका कैप्शन "चैलेंज 2024" दिया. वैसे बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज की ओर से अपलोड किए गए इस वीडियो को नीतीश के खिलाफ कटाक्ष के रूप में देखा गया, नीतीश ने बीजेपी के साथ रिश्ते खत्म करके बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली है. वैसे गिरिराज सिंह ने पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया.
जहां राजनीतिक विश्लेषक नीतीश कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ संभावित उम्मीदवार बता रहे हैं, वहीं महागठबंधन के प्रमुख (नीतीश) ने स्पष्ट किया है कि पीएम पद पर उनकी नजर नहीं है. हालांकि नीतीश ने कहा था, "उन्हें (एनडीए नेताओं को) याद रखना चाहिए कि 2014 (जब बीजेपी केंद्र में सत्ता में आई) अतीत की बात हो गई है. उन्हें 2024 के बारे में चिंता करने की जरूरत है." वरिष्ठ बीजेपी नेता सिंह ने बिहार में अपराध को दिखाते हुए कई पोस्ट भी रीट्वीट किए थे और लिखा था, "बिहार को लूटने की आरजेडी की योजना शुरू हो गई है. "
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
* J&K : राजौरी में आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला, तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
* "विपक्ष को खत्म करना चाहती है BJP..." : NDTV से बोले बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव
* जगदीप धनखड़ बने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
बीजेपी के हमलों का नीतीश कुमार ने इस तरह दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं