विज्ञापन

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, पटना NEET छात्रा मामले में CM के बेटे का लिया था नाम

पटना से पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने हाल ही में पटना NEET छात्रा की मौत के मामले में सीएम नीतीश कुमार के बेटे का नाम लिया था.

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, पटना NEET छात्रा मामले में CM के बेटे का लिया था नाम
पटना:

बिहार की राजधानी पटना से पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पाटलिपुत्र स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया. बताया जा राह है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस वाले उनके घर पहुंचे थे. अमिताभ दास के खिलाफ पटना के चित्रगुप्त नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी. 

दरअसल, हाल में ही अमिताभ दास ने पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे का नाम लिया था. इसी आधार पर उनके खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप लगा था. इसी आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले उनकी मेडिकल जांच भी कराई गई है.

ऐसा क्या कहा था उन्होंने?

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत को लेकर अमिताभ दास कई बयान दे चुके हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि इस मामले में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट करवाया जाना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने वालों का सैंपल भी जांचने की बात कही थी. उनका कहना था कि इससे पता चल जाएगा कि दोषी कौन है. 

क्या है मामला?

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत हो गई थी. पहले इसे आत्महत्या माना गया था. हालांकि, बाद में रेप की जानकारी भी सामने आई थी. इस मामले में छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस जांच को गुमराह कर रही है. परिजनों का कहना था कि पहले कहा गया कि आत्महत्या की है, फिर कहा कि रेप हुआ है, फिर कहा कि रेप नहीं हुआ. परिजनों ने ये भी आरोप लगाया था कि इस मामले को लेकर डीजीपी ने उन्हें बुलाया था और कहा था कि आप मान लीजिए कि आपकी बेटी ने आत्महत्या की है. परिवार वाले इस मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं बिहार सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna Neet Girl Rape Case, Patna NEET Student Case, Amitabh Das, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com