तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया. भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर जनरल बिपिन रावत व उनके पत्नी की मौत की पुष्टि की है. बिपिन रावत ने आज दिल्ली से सुलूर के लिए उड़ान भरी थी. जनरल रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे, यह पद 2019 में बनाया गया था.
हेलिकॉप्टर में सवार लोगों की लिस्ट :-
- जनरल बिपिन रावत
- मधुलिका रावत
- ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, SM,VSM
- लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह
- NK गुरसेवक सिंह
- NK जितेंद्र कुमार
- L/NK विवेक कुमार
- L/NK बी साई तेजा
- हवलदार सतपाल
हेलिकॉप्टर में चालक दल के पांच सदस्य भी सवार थे।
14 people were on-board the military chopper that crashed b/w Coimbatore&Sulur in Tamil Nadu. They included CDS Gen Bipin Rawat, his wife Madhulika Rawat, Brig LS Lidder, Lt Col Harjinder Singh, NK Gursewak Singh, NK Jitendra Kr, L/Naik Vivek Kumar, L/Naik B Sai Teja & Hav Satpal
— ANI (@ANI) December 8, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीलगिरी पहाड़ियों में जहां यह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो एक जंगली इलाका है. जिसकी वजह से मलबे तक पहुंचने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी पर मलबा बिखरा है और लोग घने धुएं और आग के बीच राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं