अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने जयपुर में इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स (India Gem and Jewellery Awards) के 51वें संस्करण को संबोधित किया. इस दौरान अदाणी ने अपने जीवन से जुड़ी एक प्रेरक कहानी भी साझा की. उन्होंने कहा कि यह कहानी मेरे दिल में बहुत खास जगह रखती है. इसी ने नींव रखी कि मुझे क्या बनना है. उन्होंने बताया कि मेरी एंटरप्रन्योर बनने की यात्रा में हीरे का व्यापार शुरुआती बिंदु था. अदाणी की यह कहानी उन युवाओं के लिए एक उदाहरण है, जो अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें : "हर हमला हमें और मजबूत बनाता है...": अमेरिका में लगे आरोपों पर बोले गौतम अदाणी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "साल 1978 में 16 साल की उम्र में मैंने अपना स्कूल छोड़ दिया. अहमदाबाद में अपना घर छोड़ दिया और मुंबई के लिए वन-वे टिकट ली. मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करूंगा, लेकिन इस बात को लेकर स्पष्ट था कि मैं एक उद्यमी बनना चाहता हूं और मेरा मानना था कि मुंबई अवसरों का शहर है, जो मुझे यह मौका देगा."
पहली कमाई में मिला 10 हजार रुपये का कमीशन
अदाणी ने बताया, "मुझे पहला अवसर महेंद्र ब्रदर्स में मिला, जहां पर मैंने हीरे की छंटाई का काम सीखा. आज भी मुझे अपने पहले सौदे की खुशी है. यह एक जापानी खरीदार के साथ लेनदेन था और मुझे इसके लिए 10 हजार रुपये का कमीशन मिला था."
ये भी पढ़ें : गौतम अदाणी ने भारत को लॉजिस्टिक वर्ल्ड का केंद्र बनाने का किया आह्वान, दिए प्रगति के 'तीन मंत्र'
उन्होंने कहा कि उस दिन एक यात्रा की शुरुआत हुई थी, जिसने एक उद्यमी के रूप में मेरे जीवन जीने के तरीके को आकार दिया.
अपने पंखों पर भरोसा करना सीखना होगा : अदाणी
अपने संबोधन के दौरान अदाणी ने कहा कि मैंने एक किशोर के रूप में मैंने सीखा कि व्यापार सुरक्षा जाल के साथ नहीं आता है. वास्तव में यह एक अनुशासन है, जहां आपको बिना सुरक्षा जाल के उड़ने का साहस जुटाना होगा. छलांग लगानी होगी और अपने पंखों पर भरोसा करना सीखना होगा.
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जीत और हार के बीच झिझक ही अंतर है. हर निर्णय एक परीक्षा है, यह न केवल बाजार के विरुद्ध है, बल्कि आपके अपने मन की सीमाओं के विरुद्ध भी है.
साथ ही अदाणी ने कहा कि ट्रेडिंग ने मुझे एक और अमूल्य सबक सिखाया कि परिणामों के प्रति अत्यधिक लगाव यथास्थिति को चुनौती देने की आपकी क्षमता को सीमित कर देता है.
ज्वेलरी हमारी भावनाओं और संस्कृति से जुड़ी : अदाणी
अदाणी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ज्वेलरी हमारे काम से ही नहीं बल्कि हमारी भावनाओं और संस्कृति से जुड़ी है. इससे 50 लाख लोगों को रोजगार मिलता है, जो आईटी सेक्टर में लोगों को मिलने वाले रोजगार के बराबर है.
साथ ही उन्होंने कहा कि यह उद्योग एक इकोनॉमी ड्राइवर नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के लिए गर्व का विषय है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं