विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2022

कारोबारी गौतम अडाणी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बने हैं, इस मुकाम पर पहुंचने वाले वे एशिया के पहले शख्‍स हैं.

कारोबारी गौतम अडाणी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात
गौतम अडाणी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की
मुंबई:

उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक आज हुई.''अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि अडाणी समूह के चेयरमैन और शिवसेना प्रमुख के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई. गौरतलब है कि शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे द्वारा उनके खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने और जून में पार्टी के 39 विधायकों को तोड़ लेने के बाद ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री का पद संभाला था. शिवसेना के दोनों प्रतिद्वंद्वी खेमे पार्टी पर अधिकार को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझे हैं.

गौरतलब है कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बने हैं, इस मुकाम पर पहुंचने वाले वे एशिया के पहले शख्‍स हैं.  फोर्ब्‍स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्‍ट के मुताबिक, टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क (273.5 अरब डॉलर) इस सूची में पहले नंबर पर हैं. 155.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी इस सूची में दूसरे स्‍थान पर हैं. फ्रांसीसी कारोबारी  बर्नार्ड आरनॉल्ट सूची में तीसरे जबकि अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस चौथे नंबर पर हैं.

गौतम  को केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ कमांडो की 'जेड' श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि देशभर में यह सिक्योरिटी कवर "भुगतान के आधार" पर होगा. इसका व्यय करीब 15-20 लाख रुपये प्रति माह हो सकता है.सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयार की गई जोखिम के अनुमान वाली रिपोर्ट के आधार पर 60 वर्षीय गौतम अडानी को सुरक्षा मुहैया कराई गई है.

* कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 10 अगस्त को जिम में हुआ था कार्डियक अरेस्ट
* पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'खुदकुशी' को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Meets Uddhav Thackeray, Gautam Adani, Uddhav Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com