विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2018

गौरी लंकेश हत्याकांड : आरोपी का सनसनीखेज दावा, पुलिस ने जुर्म स्वीकारने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर किया

एक संदिग्ध ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक पुलिस ने उसे एक्टिविस्ट और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की बात स्वीकारने के लिए 25 लाख रुपए का ऑफर दिया था.

Also Read in
गौरी लंकेश हत्याकांड : आरोपी का सनसनीखेज दावा, पुलिस ने जुर्म स्वीकारने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर किया
आरोपी ने दावा किया है कि कर्नाटक पुलिस ने उसे 25 लाख रुपये ऑफर किये.
  • गौरी लंकेश हत्याकांड में आरोपी का दावा
  • पुलिस ने जुर्म कबूलने के लिए पैसे ऑफर किया
  • एक अन्य आरोपी ने दबाव बनाने का आरोप लगाया
कर्नाटक:

गौरी लंकेश हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक संदिग्ध ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक पुलिस ने उसे एक्टिविस्ट और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की बात स्वीकारने के लिए 25 लाख रुपए का ऑफर दिया था. दूसरी तरफ, एक अन्य संदिग्ध ने भी दावा किया है कि उस पर आरोप स्वीकार ने के लिए दबाव बनाया गया. गौरी लंकेश हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल शूटर्स में से एक परशुराम वाघमारे ने कोर्ट ले जाते हुए कहा, ' स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने हमें 25 लाख रुपये का ऑफर दिया.वहीं, दूसरे संदिग्ध मनोहर एदावे ने पूरे मामले में अपनी भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि, 'उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाया और कहा कि अगर मैं हत्या की बात स्वीकार नहीं करता हूं तो इसका खामियाजा मेरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है'.

यह भी पढ़ें : लेखक गिरीश कर्नाड ने गले में ‘मी टू अर्बन नक्सल' लिखी तख़्ती टांगी तो शिकायत हुई दर्ज  

हालांकि इस तरह के किसी आरोप या दावे का असर क्रिमिनल केस के ट्रायल के दौरान केस पर नहीं पड़ता है. गौरी लंकेश हत्याकांड को करीब से फॉलो करने वाले तमाम लोगों ने दोनों संदिग्धों के आरोप और दावों पर सवाल खड़ा किया है. उनका कहना है कि पिछले 4 महीनों के दौरान संदिग्धों की कोर्ट में कई बार पेशी हुई लेकिन तब उन्होंने इस तरह के आरोप और दावे क्यों नहीं किए. गौरतलब है कि गौरी लंकेश को पिछले साल 5 सितंबर को बंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई. वह 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं. आपको बता दें कि पिछले महीने ही महाराष्ट्र पुलिस की एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने संदिग्ध राइट विंग संगठन के 3 लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे. कहा जा रहा है कि उसमें से एक सुधनवा गोंधालेकर ने गौरी लंकेश, नरेंद्र दाभोलकर और एम एम कलबुर्गी की हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है.

यह भी पढ़ें : दाभोलकर और गौरी लंकेश हत्‍याकांड के जुड़ते तार? CBI को ये है अंदेशा 

VIDEO: गौरी लंकेश की हत्या को एक साल पूरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Lankesh, Gauri Lankesh Murder, Gauri Lankesh Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com