विज्ञापन

अगर इग्नोर किया तो... पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी

सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि गिप्पी ग्रेवाल के साथ अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर भगवंत मान होंगे. इतना ही नहीं उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए भी सीएम मान के सुरक्षा हटाए जाने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया.

अगर इग्नोर किया तो... पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी
पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी.
  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी है, जिसका ऑडियो वायरल हुआ है
  • गोल्डी बराड़ ने गिप्पी ग्रेवाल को उनके मैसेज का जवाब न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है
  • सुखबीर सिंह बादल ने गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाए जाने के बाद पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है. गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि इस वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन ऑडियो में कॉल करने वाला गिप्पी ग्रेवाल से यह कहता सुनाई दे रहा है कि सिंगर ने उसके पहले से मैसेज का जवाब नहीं दिया. 

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी धमकी

कथित फोन कॉल में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को यह कहते सुना जा सकता है कि गिप्पी ग्रेवाल उसके मैसेज को अनदेखा न करे, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ साल 2022 में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है. अब उसके निशाने पर गिप्पी ग्रेवाल हैं. बता दें ति गिप्पी ग्रेवाल की कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप रोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शेयर की है, साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना भी की. सुखबीर सिंह बादल ने गिप्पी ग्रेवाल की सिक्योरिटी हटाए जाने के बाद सईएम भगवंत मान ने इसे लेकर चिंता जताई. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पंजाब सीएम भगवंत मान को टैग भी किया. 

सीएम भगवंत मान ने सुरक्षा हटाई, अब गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी

अपने एक्स पोस्ट में सुखबीर सिंह बादल ने लिखा, यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से धमकी मिली है. यह सब तब हुआ जब सीएम भगवंत मान ने उनकी सुरक्षा इसलिए हटा ली, क्यों कि वह हाल ही में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए थे. पंजाब में अब कोई सुरक्षित नहीं है, क्योंकि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. सुरक्षा अब मुख्यमंत्री की मनमर्जी पर निर्भर है. भगवंत के सुरक्षा हटाने और इसकी जानकारी मीडिया में लीक करने के फैसले की वजह से ही हम पहले ही अपने एक बेहतरीन सिंगर सिद्धू मूसेवाला को खो चुके हैं."

सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए भी ठहराया जिम्मेदार

सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि गिप्पी ग्रेवाल के साथ अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर भगवंत मान होंगे. इतना ही नहीं उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए भी सीएम मान के सुरक्षा हटाए जाने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया.

बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल के धमकी भरे कथित वीडियो में गोल्डी बराड़ ये कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर उन्होंने उसे इग्नोर किया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. इतना ही नहीं उसने पहले से ही आलोचनाओं को शिकार हो रही गिप्पी की अपकमिंग मूवी 'अकाल' का भी जिक्र किया. दरअसल कुछ सिख समुदायों का दावा है कि इस फिल्म में सिखों के इतिहास और सिख वैल्यूज और गलत तरह से दिखाया गया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com