विज्ञापन

'दो मारोगे तो 200 की फौज.. हमारे पास 70 हजार शूटर्स'.. गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो

गैंगस्टर अनिल पंडित का एक नया ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में वो अपने पास 70 हजार शूटर्स होने का दावा कर रहा है.

'दो मारोगे तो 200 की फौज.. हमारे पास 70 हजार शूटर्स'.. गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो
गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो
  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे हैं
  • इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली है
  • उसने एक नए ऑडियो में सलमान खान को भी धमकी दी है
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलवाने कि जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का एक और ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहरा रहा है. उसने अपने ऑडियो में दावा किया है उसके पास 70 हजार शूटर्स हैं. उसने कहा कि अगर उसके दो शूटर्स मारोगे तो 200 तैयार हो जाएंगे. 

अनिल पंडित का दावा हमारे पास 70 हजार शूटर्स 

ऑडियो में गैंगस्टर अनिल पंडित ने दावा किया है कि उसके पास 70 हजार शूटर्स हैं. उसने कहा कि जब उन बॉलीवुड वालों ने ही सुशांत सिंह राजपूत को मारा था तब प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. उसने दावा किया कि आज जब हमारे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई ने इनके खिलाफ एक्शन लिया तो प्रशासन हमारे खिलाफ लिखता है. उसने कहा कि हमारी लड़ाई देश के गद्दारों के साथ है. उसने कहा कि हमारी लड़ाई चलती रहेगी. अनिल पंडित ने कहा कि उसके पास लोगों की कमी नहीं है. हमारे पास 700 नहीं, 70 हजार शूटर्स हैं. 

दाऊद का लिया नाम 

अनिल पंडित ने अपने ऑडियो में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम लिया. उनसे आरोप लगाए कि हमारे देश के अभिनेता पाकिस्तान और दुबई में बैठे दाऊद के पैसे से फिल्में बनाते हैं और फिर दोगुना-तिगुना कमाकर उसे वापस करते हैं. अनिल पंडित ने कहा कि दाऊद उन पैसों का इस्तेमाल हिंदुस्तान की बर्बादी के लिए कर रहा है. उसने कहा कि दाऊद ने नशे का कारोबार किया, ब्लास्ट किया लेकिन प्रशासन से तो कोई कार्रवाई उसके खिलाफ नहीं हो पाई. उसने कहा कि हमने अपना घर-परिवार छोड़ दिया है. 

'सलमान माफी मांगे नहीं तो उसके करीबियों को मारेंगे'

अनिल पंडित ने धमकी देते हुए कहा कि अभिनेता सलमान खान जबतक माफी नहीं माग लेता है तबतक हम इसका पीछा नहीं छोड़ेंगे. उसने कहा कि हम अभिनेता का जीना मुश्किल कर देंगे. पंडित ने कहा कि प्रशासन वाले इस सलमान खान को क्यों नहीं बोलते हैं कि वो माफी मांग ले. अगर ये माफी मांग लेगा तो हमारा कोई द्वेष उसके सात नहीं रहेगा. पंडित ने धमकी देते हुए कहा कि अगर सलमान माफी नहीं मांगेगा तो उसके जितने भी नजदीकी है हम सबका नुकसान करेंगे. उसने धमकाया कि सलमान के आसपास जितने भी काम करते हैं, सबको मारेंगे. उसने कहा कि अगर तुम हमारे दो लोगों को मारोगे तो हमारे पास 200 लोग मुंबई में तैयार बैठे हैं. 

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र से दिल्ली तक गरमाई सियासत, विपक्ष के हमले पर सरकार का भी आया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Tiger Shroff,  Tiger Shroff  age, Anil Pandit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com