विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : बिश्नोई गैंग के 200 से ज्यादा वॉयस सैंपल खंगालेगी पुलिस, ऑडियो क्लिप से खुलेगा राज?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सामने आई कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप की जांच की जाएगी. दिल्ली, पंजाब और राजस्थान पुलिस के पास मौजूद बिश्नोई गैंग के वॉयस सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : बिश्नोई गैंग के 200 से ज्यादा वॉयस सैंपल खंगालेगी पुलिस, ऑडियो क्लिप से खुलेगा राज?
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अब बिश्नोई गैंग के 200 से ज्यादा वॉयस सैंपल खंगालेगी पुलिस
NDTV
  • बिश्नोई गैंग के 200 से ज्यादा वॉयस सैंपल खंगालेगी पुलिस, टाइगर केस में बड़ा एक्शन
  • सलमान, रोहित शेट्टी के बाद अब टाइगर केस में वॉयस बैंक की मदद लेगी पुलिस
  • बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज, ऑडियो क्लिप का खुल सकता है राज
मुंबई:

टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है. एक तरफ मुंबई पुलिस हमले के बाद सामने आई कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप की जांच की तैयारी कर रही है, तो दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों का शुरुआती निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे. साथ ही अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वायरल ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज आखिर किस शख्स की है और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है?

वॉयस बैंक से होगा ऑडियो का मिलान

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सामने आई कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप की जांच पंजाब, दिल्ली और राजस्थान पुलिस के पास मौजूद वॉयस बैंक की मदद से की जाएगी. जांच एजेंसियां ऑडियो में मौजूद आवाज का मिलान बिश्नोई गैंग से जुड़े संदिग्धों और गैंग सदस्यों के आवाज नमूनों से करेंगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के पास 200 से अधिक ऑडियो सैंपल का डेटाबेस मौजूद है, जबकि पंजाब और राजस्थान पुलिस के पास भी इसी तरह के रिकॉर्ड उपलब्ध हैं.

पहले भी हो चुकी है ऐसी जांच

सूत्रों का कहना है कि सलमान खान, रोहित शेट्टी, बाबा सिद्दीकी और अन्य लोगों को पहले मिली कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप्स की जांच भी इसी प्रक्रिया से की गई थी. पुलिस सूत्रों ने NDTV को बताया कि हर बार धमकी के लिए अलग-अलग नामों से अलग-अलग आवाज वाली ऑडियो क्लिप सामने आती है, जिससे यह पता लगाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है कि यह ऑडियो असल में किसका है.

पिछले दो-तीन सालों में अचानक महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में बिश्नोई गैंग की मौजूदगी दिखने के कारण, मुंबई पुलिस अभी भी इस गैंग के काम करने के तरीके मोडस ऑपरेंडी और अन्य गतिविधियों पर काम कर रही है.

अनिल पंडित की कथित ऑडियो क्लिप जांच के दायरे में

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सहयोगी अनिल पंडित से जोड़कर देखा जा रहा है. वायरल ऑडियो में कथित तौर पर दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को सलमान खान के साथ काम करने और कथित चेतावनियों को नजरअंदाज करने के कारण निशाना बनाया गया. हालांकि पुलिस ने अब तक इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है.

टाइगर नहीं थे पहला निशाना

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि हमलावर मूल रूप से किसी अन्य बड़े बॉलीवुड चेहरे को निशाना बनाना चाहते थे. सूत्रों के अनुसार मुंबई पहुंचने के बाद जब वे अपने कथित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके, तब उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हमला करने की योजना बनाई. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम रील्स, प्रशंसकों की पोस्ट और सोशल मीडिया वीडियो के जरिए अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी.

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ पर हमला, निशाने पर थे सलमान खान; घर की हुई थी रेकी, अब गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और सख्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff Firing Case, Bishnoi Gang, Bollywood News, Anil Pandit, Bishnoi Gang Audio Clip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com