विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, यूपी में बन रहे 13 और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर, गाजियाबाद से लखनऊ-कानपुर तक 20 जिलों को फायदा

Ganga Expressway Route Map: मेरठ से प्रयागराज तक करीब 600 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ यूपी में अब तक 9 एक्सप्रेसवे तैयार हो चुके हैं. अभी 13 और एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं.

गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, यूपी में बन रहे 13 और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर, गाजियाबाद से लखनऊ-कानपुर तक 20 जिलों को फायदा
Ganga Expressway Inauguration: गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
लखनऊ:

Ganga Expressway News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ने वाले यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेस-वे का बुधवार को उद्घाटन किया. 594 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड  4 साल और 4 महीने में तैयार हुआ है. 36 हजार करोड़ रुपये की लागत इस पर आई है. ये उत्तर प्रदेश का 9वां एक्सप्रेसवे है, लेकिन अभी 13 और छोटे और बड़े एक्सप्रेसवे यूपी में निर्माणाधीन हैं. गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है. इससे भी बड़ा 700 किलोमीटर का शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे भी बन रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे का 80 फीसदी हिस्सा अदाणी ग्रुप ने तैयार किया है.

यूपी में कितने एक्सप्रेसवे तैयार

गंगा एक्सप्रेसवे के पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (210 किमी) का उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 को पीएम मोदी ने किया था. ये उत्तर प्रदेश के बागपत, सहारनपुर जैसे जिलों से गुजरता है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (341 किमी) लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ता है. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (296 किमी) चित्रकूट को इटावा (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) से जोड़ता है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 302 किमी लंबा है और ये आगरा और प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ता है. यमुना एक्सप्रेसवे 165 किमी लंबा है, जो ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे 96 किमी लंबा है, जो दिल्ली को मेरठ से बेहद कम समय में जोड़ता है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे 25 किमी लंबा है, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मुख्य लिंक है. 

गंगा एक्सप्रेसवे का रूट (Ganga Expressway Route) 

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूँ, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे 12 जिलों को जोड़ता है. शाहजहांपुर के पास फाइटर जेट की लैंडिंग हेतु एयरस्ट्रिप तैयार की गई है. यह एक्सप्रेसवे लगभग 519 गांवों से होकर गुजरता है.देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का लगभग 60% हिस्सा उत्तर प्रदेश में है. यूपी में कुल 1910 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे नेटवर्क है.

यूपी में अभी कितने एक्सप्रेसवे तैयार हो रहे 

1. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6)

लंबाई: 63 किमी
मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह से ट्रैफिक शुरू होने की उम्मीद . यह दोनों शहरों का सफर 35-40 मिनट का बना देगा. कानपुर, लखनऊ के साथ उन्नाव के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए संजीवनी साबित होगा.

2. गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे

लंबाई: 700-750 किमी (यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा)
डीपीआर (DPR) तैयार है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. यह उत्तर प्रदेश के 19 जिलों (संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत, बरेली आदि) को सीधे पश्चिम से पूर्व तक जोड़ेगा.

3. गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे

लंबाई: 380 किमी
निर्माण कार्य प्रगति पर है और 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है.यह एक्सप्रेसवे नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र को कानपुर से जोड़ते हुए अलीगढ़ और कासगंज जैसे जिलों को बड़ा औद्योगिक बूस्ट देगा.

4.गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे

लंबाई: 519 किमी (यूपी में करीब 84 किमी)
इसके लिए भूमि अधिग्रहण और शुरुआती सिविल वर्क शुरू हो गया है. यह यूपी के गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर को सीधे बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत से जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें - यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा

6. वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे

लंबाई: 610 किलोमीटर, 4 राज्य जुड़ेंगे
उत्तर प्रदेश के खंड पर काम शुरू हो चुका है और 2028 तक पूरा होना है. वाराणसी से कोलकाता का सफर 12 घंटे से घटकर मात्र 6-7 घंटे रह जाएगा.

7. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (91 किमी): पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को गोरखपुर से जोड़ा जाएगा. यह लगभग पूरा हो चुका है.

8. चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (20 किमी): बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सीधे चित्रकूट धाम से जोड़ेगा. धार्मिक तीर्थस्थलों को जोड़ेगा.

9. जेवर लिंक एक्सप्रेसवे (31 किमी): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (बल्लभगढ़) से जोड़ेगा. 

10. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए ये लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा.

11. बलिया लिंक एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बिहार की सीमा तक ले जाने के लिए बनाया जा रहा है. 

12. विंध्य एक्सप्रेसवे (Vindhya Expressway): सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे जिलों को वाराणसी और प्रयागराज से जोड़ने की योजना

13. आगरा-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (65 किमी): यह एक अहम ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे की कड़ी बनेगा.
ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे में 12 जिलों के ये 519 गांव शामिल, बदायूं, हापुड़ से हरदोई तक 9 हजार करोड़ का मुआवजा, करोड़पति बने किसान

ये भी पढ़ें -  गंगा एक्सप्रेसवे से 12 जिले नहीं, यूपी का कोना-कोना कनेक्ट होगा, पूर्वांचल-बुंदेलखंड से हरिद्वार तक तेज रफ्तार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Expressway Route, Ganga Expressway Udghatan, Ganga Expressway Inauguration, Meerut News, Prayagraj News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com