भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में G20 समिट (G20 Summit 2023) का पहला दिन खत्म हो गया. रविवार को समिट का तीसरा और आखिरी सेशन होना है. G20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का शेड्यूल बहुत टाइट है. समिट से इतर पीएम की 15 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden), बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसके बाद शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, इटली से द्विपक्षीय वार्ता हुई. 10 सितंबर यानी रविवार को पीएम मोदी की कनाडा, तुर्किए, यूएई और दक्षिण कोरिया से द्विपक्षीय वार्ता होगी. जबकि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
आइए जानते हैं इन द्विपक्षीय बैठकों में किन-किन बातों पर सहमति बनी:-
1. अमेरिका से क्या हुई बात?
-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी के बीच रक्षा और सहयोग को लेकर अहम बात हुई. दोनों नेता इस बात पर फोकस्ड थे कि भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत किए जाएं. जो बाइडेन ने अमेरिका से 31 ड्रोन खरीदने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय से अनुरोध पत्र (रिक्वेस्ट लेटर) जारी करने का स्वागत किया भी किया. मोदी-बाइडेन ने G20 के प्रति कमिटमेंट दोहराया और विश्वास जताया कि समिट अपने उद्देश्यों में सफल होगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
-मोदी-बाइडेन दोनों ने कहा कि उनकी सरकारें इंडो-US स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप पर काम करते रहेंगी. साथ ही दोनों ने स्वतंत्र, खुले, समावेशी और लचीले इंडो-पैसिफिक का समर्थन करने में क्वाड की अहमियत बताई. PM मोदी और प्रेसिडेंट बाइडेन ने भरोसा दिया कि हम ग्लोबली सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के लिए मिल-जुलकर काम करेंगे. साथ ही भारत और अमेरिका रक्षा क्षेत्र में पार्टनरशिप के लिए प्रतिबद्ध हैं.
G20 Summit के पहले दिन क्या-क्या हुआ, 11 PHOTOS में देखिए स्पेशल मोमेंट्स
2. बांग्लादेश से क्या हुई बात?
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, सीमा प्रबंधन, व्यापार और कनेक्टिविटी, जल संसाधन, बिजली और ऊर्जा, विकास सहयोग सहित दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही क्षेत्र के वर्तमान विकास और बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के मध्य सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई.
-भारत और बांग्लादेश इतिहास, भाषा, संस्कृति और कई अन्य समानताओं को साझा करते हैं. यह साझेदारी पूरे क्षेत्र और उससे आगे के लिए द्विपक्षीय संबंधों के एक मॉडल के रूप में मजबूत, परिपक्व और विकसित हुई है.
G20 Delhi Declaration: G20 समिट में भारत ने यूक्रेन युद्ध को लेकर कही ये बात
3. मॉरीशस से क्या हुई बात?
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक में मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जुगनौथ से बातचीत की और ‘ग्लोबल साउथ' की आवाज आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.
-मोदी ने कहा कि यह भारत-मॉरीशस के संबंधों के लिए विशेष वर्ष है, क्योंकि हमारे कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं. हमने अवसंरचना, फिनटेक, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श किया.
-पीएम ने कहा कि मॉरीशस भारत के विजन सागर में प्रमुख साझेदार है. दोनों नेताओं ने उत्साह के साथ भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंध के महत्वपूर्ण विस्तार को रेखांकित किया.
4. ब्रिटेन से क्या हुई बात?
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार (9 सितंबर) को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान कारोबारी संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई.
-दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को और मजबूत करने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान कारोबारी संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई.
-दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए भी बड़ी उम्मीद जगाई है. दोनों देश आपसी व्यापार और निवेश में तेजी लाने को लेकर दृढ़ संकल्पित हुए हैं.
G20 Summit: यूक्रेन युद्ध का जिक्र, वन फ्यूचर अलायंस पर फोकस; पढ़ें दिल्ली घोषणापत्र की 10 अहम बातें
5. जापान से क्या हुई बात?
-प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने जापानी समकक्ष फुमिओ किशिदा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय मुलाकात में कहा कि भारत और जापान संपर्क, वाणिज्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के इच्छुक हैं.
- प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री किशिदा के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमने भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों और भारत की जी20 अध्यक्षता तथा जापान की जी7 अध्यक्षता से संबंधित मुद्दों का जायजा लिया. हम संपर्क, वाणिज्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.
6. इटली से क्या हुई बात?
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
-मोदी ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मेरी मुलाकात बहुत अच्छी रही. हमारी बातचीत में व्यापार, वाणिज्य, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों पर चर्चा हुई. भारत और इटली वैश्विक समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.''
7. भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब ने जारी किया बयान
वहीं, भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ आयोग ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEE EC) बनाने के लिए एमओयू पर साइन किए हैं. यह एशिया, पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व और यूरोप के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक एकीकरण के माध्यम से आर्थिक विकास को प्रोत्साहित और गति देगा.
8. भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका ने जारी किया बयान
G20 पर भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया. बयान में कहा गया, "हम भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेताओं ने नई दिल्ली में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की. हम सभी समस्याओं के समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में G20 के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं."
G20 Summit 2023: दिल्ली घोषणा पत्र जी-20 समिट में पास, जानें किस बात पर है फोकस?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं