दुनिया के कई दिग्गज लीडर्स इस सप्ताह के अंत में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे. इस बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अन्य राष्ट्राध्यक्ष वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक सभाओं में से एक में भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक मंदी और बढ़ती खाद्य और ऊर्जा की कीमतों पर चर्चा करेंगे.
यहां जानें आखिर G20 समिट 2023 में कौन से देश के लीडर्स या उनके प्रतिनिधी भाग ले रहे हैं और कौन भाग नहीं ले रहे हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इन दिग्गजों की G20 में उपस्थित होने की हो चुकी है पुष्टि:
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने आज पुष्टि की है कि वह नई दिल्ली जा रहे हैं, जहां वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. बाइडेन का इरादा यूक्रेन में युद्ध के सामाजिक प्रभाव, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और गरीबी से लड़ने के लिए बहुपक्षीय बैंकों की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा करने का है.
- ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के रूप में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
- जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है और जी7 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में यूक्रेन युद्ध के लिए रूस के खिलाफ आलोचना का नेतृत्व करने की संभावना है.
- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) इस समय इंडोनेशिया में हैं, लेकिन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वह 9 और 10 सितंबर को भारत में होंगे, उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है.
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और उनके पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी उम्मीद है.
- ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ (Anthony Albanese) तीन देशों के दौरे के हिस्से के रूप में शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस शामिल हैं.
- जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ (Olaf Scholz) नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन में उपस्थित होंगे. उन्होंने कहा है कि रूस और चीन की अनुपस्थिति के बावजूद शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण बना हुआ है.
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल (Yoon Suk Yeol) शिखर सम्मेलन में नेताओं से नॉर्थ कोरिया की परमाणु धमकियों और मिसाइल उकसावों का जवाब देने का आग्रह कर सकते हैं.
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा (Cyril Ramaphosa) जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं.
- तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
ये दिग्गज नेता रहेंगे अनुपस्थित, प्रतिनिधि लेंगे भाग
- जी20 शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग (Xi Jinping) अनुपस्थित होने वाले सबसे अहम लोगों में से होंगे. उनकी अनुपस्थिति में, द स्टेट काउंसिल के चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग (Li Qiang) देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. यह पहली बार होगा कि 2008 में पहले संस्करण के आयोजन के बाद से कोई चीनी राष्ट्रपति जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ है.
- व्लादिमीर पुतिन भी इस साल जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, क्रेमलिन ने इससे इनकार किया है. इसका मतलब यह है कि विदेश यात्रा करते समय उन्हें गिरफ्तार किए जाने का डर है. इस वजह से रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) नई दिल्ली में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
- स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ (Pedro Sanchez)ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को COVID-19 पॉजिटिव हो गए हैं और जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे.
- मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (Andres Manuel Lopez Obrador) इस मेगा इवेंट में शामिल नहीं होंगे.
नॉन-G20 मेंबर जो नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
जी20 सदस्यों के अलावा, भारत ने बांग्लादेश, नीदरलैंड, नाइजीरिया, इजिप्ट, मॉरीशस, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं को आमंत्रित किया है. शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र (UN), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक (World Bank) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के टॉप एडमिनिस्ट्रेटर की भी भागीदारी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं