विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2023

भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के बेहतर नतीजे हासिल किए गए : रूस

डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में पुतिन ने भारत को उसकी अध्यक्षता के दौरान उल्लेखनीय कार्यों के लिए धन्यवाद दिया. भारत ने 9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी.

भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के बेहतर नतीजे हासिल किए गए : रूस
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन.
मास्को:

रूस ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के बेहतर नतीजे हासिल किये गये और इस दौरान बहुत ही सकारात्मक कार्य हुए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने शुरुआती संबोधन में बुधवार को कहा था, ‘‘पिछले साल जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मुझे औपचारिक तौर पर जी20 की अध्यक्षता सौंपी थी, तब मैंने कहा था कि हम इस मंच को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्रवाई उन्मुख और निर्णायक बनाएंगे. एक साल में हमने एक साथ मिलकर यह हासिल किया है.''

पीएम ने कहा था, ‘‘हम सभी मिलकर जी20 को नयी ऊंचाइयों पर ले गए हैं.''

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि भारत की (जी20 की) अध्यक्षता में उल्लेखनीय कार्य हुए और बेहतर नतीजे प्राप्त हुए.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास' की खबर के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यूक्रेन मुद्दे पर स्थिति अलग-अलग है, विभिन्न देशों ने अलग-अलग वाक्यांशों का इस्तेमाल किया और इनके जवाब में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर इस संबंध में अपना विस्तृत मूल्यांकन प्रदान किया.''

डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में पुतिन ने भारत को उसकी अध्यक्षता के दौरान उल्लेखनीय कार्यों के लिए धन्यवाद दिया. भारत ने 9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी.

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
G20 Summit 2023, Russia, G20 Summit Under India's Chairmanship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com