- अमरोहा के एक फार्महाउस में 23 साल की युवती के साथ दो सीआरपीएफ जवान, एक दरोगा और एक सिपाही ने गैंगरेप किया
- घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
- गैंगरेप जिस फार्महाउस में हुई वह उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कानून-व्यवस्था और खाकी वर्दी को दागदार करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक फार्महाउस में 23 साल की युवती के साथ दो सीआरपीएफ जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा और एक सिपाही ने गैंगरेप किया गया. CRPF जवान युवती को मुजफ्फरनगर से धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने अपने दोस्त यहां अमरोहा लाए थे. यहां एक फार्महाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़ता ने पुलिस से शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जवानों समेत सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया. दिल दहला देने वाला ये मामला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का है.
विधायक के फार्म हाउस में लड़की से गैंगरेप
ये सामूहिक गैंगरेप जिस फार्म हाउस में किया गया वह उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है. पीड़िता की तत्परता और पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.अमरोहा के हसनपुर थाने में तैनात दरोगा और सिपाही को पुलिस अधीक्षक लखन सिंह ने निलंबित कर दिया है.

पीड़िता को गाड़ी से अरोहा लेकर पहुंचे
पीड़िता हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है. उसने बताया कि 20 सितंबर को उसकी बातचीत एक परिचित से हुई थी, जिसने उसे सोनीपत में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल मोहित से मिलने के लिए कहा. 21 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे पीड़िता सोनीपत पहुंची, जहां मोहित अपनी कार से उसे लेकर मेरठ की ओर रवाना हुआ. रास्ते में उसने अपने साथी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी गाड़ी में बैठा लिया. दोनों आरोपी युवती को लेकर अमरोहा के हसनपुर पहुंचे. हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात वहां तैनात दरोगा संजय तोमर से हुई. इसके बाद वे सभी झुलपुरी गांव स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे और वहां दो कमरे बुक किए. आरोप है कि यह फार्म हाउस उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का है.

पुलिस ने पीड़िता को किया रेस्क्यू
एसपी अमरोहा, लाखन सिंह यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये 23 सितंबर तड़के उनको फोन पर एक महिला ने बताया कि उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की जा रही है. तत्काल प्रभाव से थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उससे मामले की पूरी जानकारी ली गई.
गेस्ट हाउस में पीड़िता से हुआ गैंगरेप
पीड़िता ने बताया कि वह पहले से जानकार सीआरपीएफ में हेड कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर मोहित और लाला राम के साथ अमरोहा आई थी. ये दोनों जवान अपने दोस्त संजय से मिलने यहां पर आए थे. ये लोग फार्महाउस में रुके थे. वहां प्रमोद नाम का शख्स इनको खाना देने आया. इन लोगों ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने मामले का तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेते हुए पीड़िता की लिखित तहरीन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-जमुई जैसा कांड अब समस्तीपुर में भी, लड़की से सरेराह छेड़खानी; हाथ मरोड़ा, गालियां दी, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं