विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2022

इंदौर में एक ही परिवार के चार लोग पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित

अधिकारी ने कहा कि खांसी और सर्दी की शिकायत के बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें वे चारों संक्रमित पाए गए.

इंदौर में एक ही परिवार के चार लोग पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंदौर:

मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं. इसी के साथ प्रदेश में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. पांचवां मरीज जबलपुर में है.

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अग्रवाल नगर कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी (42) और उनकी 12 और सात साल की दो बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि खांसी और सर्दी की शिकायत के बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें वे चारों संक्रमित पाए गए. उनकी जांच के परिणाम शनिवार को प्राप्त हुए. इन चारों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं. मालाकार ने बताया कि हमारी टीम उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें -
-- "BJP-RSS के हमलों से मिलता है फायदा, विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं" : 'भारत जोड़ो' यात्रा पर राहुल
-- शीज़ान खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, कोर्ट ने घर का बना भोजन देने की इजाजत दी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid 19 Instruction, Indore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com