विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2021

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी लड़ेंगी चुनाव, नामांकन दाखिल किया

तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी एस वानी देवी ने नामांकन दाखिल किया, टीआरएस से उम्मीदवारी

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी लड़ेंगी चुनाव, नामांकन दाखिल किया
पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी एस वानी देवी ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.
हैदराबाद:

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) की बेटी एस वानी देवी (S Vani Devi) ने टीआरएस (TRS) की उम्मीदवार के तौर पर तेलंगाना (Telangana) विधान परिषद के लिए हैदराबाद-रंगा रेड्डे- महबूबनगर स्नातक सीट से सोमवार को अपना नामांकन दायर किया है. टीआरएस सूत्रों ने बताया कि जब वह रिटर्निंग अधिकारी के यहां नामांकन दायर करने गईं उस समय टीआरएस संसदीय दल के नेता के केशव राव और अन्य नेता तब उनके साथ थे.

निवर्तमान एमएलसी और भाजपा उम्मीदवार एन. रामचंदर राव ने भी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

तेलंगना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने रविवार को वानी की उम्मीदवारी का ऐलान किया था. वह एक कलाकार और शिक्षाविद हैं. इस सीट पर चुनाव 14 मार्च को होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Former PM Narasimha Rao, S Vani Devi, Nomination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com