विज्ञापन

Bigg Boss 20: आज के एपिसोड में होगा रिश्तों का असली टेस्ट, घर का माहौल गर्म करने के लिए बिग बॉस लाए ये ट्विस्ट

Bigg Boss 20 के आज यानी कि 28 सितंबर वाले एपिसोड में दो ऐसे टास्क होने वाले हैं जिनके बाद शायद घर का माहौल थोड़ा और गर्म हो जाए. खैर जो भी होगा दर्शकों को एंटरटेनमेंट के नाम पर फुल मसाला मिलने वाला है.

Bigg Boss 20: आज के एपिसोड में होगा रिश्तों का असली टेस्ट, घर का माहौल गर्म करने के लिए बिग बॉस लाए ये ट्विस्ट
Bigg Boss 20 के 28 सितंबर के एपिसोड में क्या क्या होगा?
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 पूरे जोर शोर से आगे बढ़ रहा है. हर हफ्ते वीकएंड के वार पर सलमान खान आकर शो का पेस सेट करते हैं फिर पूरे हफ्ते बिग बॉस अपने गेम्स और स्ट्रैटेजी से घर का माहौल और गेम का डायनैमिक्स चेंज करने का काम करते हैं. अब आने वाले पूरे हफ्ते भी घर का माहौल थोड़ा हंगामेदार होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि बिग बॉस ने हफ्ते के शुरुआत में ही कैप्टन के सिर ऐसी जिम्मेदारी सौंपी कि उनके लिए तलवार पर चलने जैसे हालात हो गए. 

गुल्लू को मिली स्पेशल पावर

मंडे यानी कि 28 सितंबर के एपिसोड में आप देखेंगे कि बिग बॉस गुल्लू को एक स्पेशल पावर देते हैं. ऐसी पावर जिससे वो सारा गेम ही पलट सकते हैं. बिग बॉस गुल्लू से उन दो लोगों का नाम चुनने को कहते हैं जो अपनी एक लाइफ खो चुके हैं. बिग बॉस के मुताबिक गुल्लू जिन भी दो सदस्यों का नाम लेंगे उन्हें उनकी खोई हुई एक लाइफ वापस मिल जाएगी. लाइफ लाइन खोने वाले सदस्यों की बात करें तो इनमें उदिति सिंह, कनिका मान, यंग, आसिफ और रीति तिवारी हैं. बिग बॉस के नए प्रोमो में अभी ये साफ नहीं हुआ कि गुल्लू ने किसका नाम लिया लेकिन वो ये कहते सुनाई देते हैं कि 'एक्सट्रा काम करना है दोनों याद रखना मैंने अभी तक जो दोस्ती निभाई है पूरे दिल से निभाई है, ऐसे में मैं चाहूंगा कि उसको उसकी लाइफ वापस मिले.'

बिग बॉस ने अभी तक साफ तो नहीं किया कि गुल्लू ने कौनसे दो नाम लिए लेकिन ऑप्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि गुल्लू ने कनिका मान और उदिति सिंह का नाम लिया होगा क्योंकि इन दोनों से उनकी बॉन्डिंग अच्छी है. जबकि यंग के साथ उनके रिश्तों में खटास साफ नजर आई है. वहीं आसिफ और रीति तिवारी को भी वे यंग गैंग का मेंबर ही मानते हैं तो उनका नाम लिया जाना भी मुश्किल है.

नॉमिनेशन में भी आया ट्विस्ट

गुल्लू की पावर के बाद एक और ट्विस्ट देखने को मिला. बिग बॉस कहते हैं, 'ये रिश्तों की परीक्षा है. मैं आपको जोड़ियों में एक्टिविटी एरिया में बुलाउंगा. आपस में बातचीत कर आपको फैसला लेना होगा कि उनमें से कौन सा सदस्य सेव होगा और कौन नॉमिनेट. अगर आप 10 मिनट में कोई फैसला नहीं ले पाते हैं तो दोनों ही सदस्य नॉमिनेट होंगे.'

यह भी पढ़ें: India's Best Dancer 5 के फिनाले में विनर बने रितेश पाल, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतने लाख का चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushal Tanwar, Kushal Tanwar Aka Gullu, Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Nomination, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com