विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा को कोर्ट से मिली ज़मानत, जानें क्‍या है मामला..

पूर्व सांसद जयाप्रदा ने आज न्यायालय में समर्पण करते हुए जमानत की अर्जी दी. मामला जमानती था, लिहाजा उन्हें जमानत मिल गई.

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा को कोर्ट से मिली ज़मानत, जानें क्‍या है मामला..
मामले में जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था
रामपुर:

उत्तर प्रदेश के रामपुर से पूर्व सांसद तथा अभिनेत्री जयाप्रदा को बगैर अनुमति के एक जनसभा आयोजित करने के मामले में बुधवार को स्थानीय एमपी—एमएलए अदालत ने जमानत दे दी. इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जयाप्रदा रामपुर की एमपी—एमएलए अदालत में हाजिर हुईं और जमानत की अर्जी दाखिल की, इस पर अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली. तिवारी ने बताया वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जयाप्रदा भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी थीं और इस दौरान उन्होंने स्वार क्षेत्र में एक सड़क का उद्धाटन किया था जबकि कैमरी क्षेत्र में प्रशासन की अनुमति के बगैर जनसभा को सम्बोधित किया था, इन मामलों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गए थे.

उन्होंने बताया कि कई बार समन भेजे जाने के बावजूद जयाप्रदा अदालत में हाजिर नहीं हो रही थीं. इस पर अदालत ने 21 दिसंबर 2022 को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. पूर्व सांसद ने आज न्यायालय में समर्पण करते हुए जमानत की अर्जी दी. मामला जमानती था, लिहाजा उन्हें जमानत मिल गई.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Prada Got Bail, Jaya Prada, Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com