गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गए सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, रवि बंगा, हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, प्रवेश और बलराज गिल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने बताया, ‘‘दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार सभी सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है. प्राथमिकी में शामिल नामों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को जांच में शामिल किया जाएगा.''
दिव्या पाहुजा को दो जनवरी को पांच लोग होटल सिटी प्वाइंट में ले गए और सिर में गोली मार दी क्योंकि वह होटल मालिक अभिजीत को उसकी ‘अश्लील तस्वीरों' के जरिये कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रही थी. दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद, गिल ने उसके शव को एक बीएमडब्ल्यू कार की ‘डिक्की' में कथित तौर पर रख दिया था और बाद में शव को पंजाब के संगरूर में मुनक के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था. दिव्या पाहुजा का शव उसकी हत्या के 11 दिन बाद 13 जनवरी को नहर से बरामद किया गया था.पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी नदीम अब भी फरार है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
होटल के रूम नंबर 111 में अभिजीत ने दिव्या के फोन से तस्वीरें डिलीट करने की कोशिश की लेकिन दिव्या ने ऐसा नहीं होने दिया. तब गुस्से में और नशे की हालत में अभिजीत ने दिव्या के माथे पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी. केवल एक ही गोली चलाई गई. इसके बाद उसने हेमराज और ओमप्रकाश की मदद से सुराग छुपाने की कोशिश की और दिव्या की बॉडी को बीएमडब्ल्यू कार में डाल दिया.
गिरफ्तार करने के बाद अभिजीत ने बताया कि वह और दिव्या पाहुजा लगभग तीन महीने से रिलेशनशिप में थे. दिव्या के फोन में अभिजीत की कुछ अश्लील तस्वीरें थीं जिनसे वह उसे ब्लैकमेल कर पैसे लूट रही थी. उसने बताया कि अब तक वह छह लाख से ज्यादा राशि दिव्या को दे चुका था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं