MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) होने जा रहा है. विस्तार से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि नया मंत्रिमंडल पूरी तरह से संतुलित है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में एक तरफ जहां अनुभव की भट्टी में पके प्रशासनिक अनुभव के धनी वरिष्ठ राजनेता हैं, वहीं दूसरी तरफ युवा जोश भी है. मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित (Balanced Cabinet) है और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है. पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि नई सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम मोहन यादव की अगुवाई में प्रदेश को सुशासन देगी.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है. मुझे विश्वास है कि नई सरकार संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी. इसके साथ ही उन्होंने नए मंत्रियों को बधाई दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सभी को बधाई, जनता की सेवा का नया इतिहास रचेंगे
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 25, 2023
आज मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले रहे सभी मित्रों को हृदय से बधाई देता हूँ!
मुझे विश्वास है कि आप सभी अपनी संपूर्ण सामर्थ्य के साथ, पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा तथा… pic.twitter.com/GjSQ7rn5UG
नए मंत्रियों को दी बधाई जताया भरोसा
पूर्व सीएम शिवराज ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा, मैं आज शपथ ले रहे सभी मंत्री मित्रों को कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के मंत्री, राज्य मंत्री सबको हृदय से बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं. वो अपनी संपूर्ण क्षमताओं के साथ पूरी निष्ठा और लगन से प्रदेश की जनता की सेवा का एक नया इतिहास रचेंगे. नई सरकार पर विश्वास जताते हुए शिवराज सिंह ने कहा, मुझे ये भी विश्वास है कि संकल्प पत्र में प्रदेश के विकास के और जनता के कल्याण के लिए हमने जो संकल्प व्यक्त किए हैं, उन संकल्पों को भी पूरा करने में ये टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ विश्वास सारंग भी थे. शिवराज सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अटल बिहारी वायपेयी की कविता कोट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की ये पंक्तियां सरलतापूर्वक जनसेवा का मार्ग प्रशस्त करती हैं.
मेरे प्रभु!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 25, 2023
मुझे इतनी ऊँचाई कभी मत देना,
ग़ैरों को गले न लगा सकूँ,
इतनी रुखाई कभी मत देना।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की ये पंक्तियां सरलतापूर्वक जनसेवा का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
मैंने निकट से अटल जी के चेहरे व चरित्र की ओजस्विता देखी है। वह… pic.twitter.com/CZaDcruAyP
उन्होंने कहा, "मैंने निकट से अटल जी के चेहरे व चरित्र की ओजस्विता देखी है. वह प्रतिपल भारत के राष्ट्र जीवन में हैं, भारत की धरती और आकाश में स्पंदित हैं. उनका विराट व्यक्तित्व, संवेदनशील हृदय लोकसेवा की अमर प्रेरणा देता है."
ये भी पढ़ें - MP में मंत्रिमंडल विस्तार आज : 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं