विज्ञापन

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से पांच श्रमिकों की मौत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं. उन्होंने संकेत दिया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से पांच श्रमिकों की मौत
  • विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में पिघला लोहा गिरने से कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई है.
  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और संख्या बढ़ने की संभावना है.
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सहायता के निर्देश दिए हैं.
विशाखापत्तनम:

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के नाम से जाने जाने वाले राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं. उन्होंने संकेत दिया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने बताया, “बचाव अभियान जारी है. अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं.”

हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में हादसे में कई श्रमिकों की मौत की बात कही गई है, लेकिन इसमें मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है. 

ये भी पढ़ें: मथुरा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, दो महिलाओं की मौत, 15 लोग गंभीर घायल

मुख्‍यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जाहिर किया है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. 

ये भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: दोस्त का इलाज कराने आए नाइजीरियाई शख्स की मौत, परिजन ने भारत सरकार से की अपील

1,600 डिग्री सेल्सियस था पिघले लोहे का तापमान

पुलिस के मुताबिक, बाल्टी में रखे पिघले लोहे को क्रेन से ले जाया जा रहा था, तभी यह श्रमिकों के ऊपर गिर गया, जिससे यह घटना हुई. पुलिस ने बताया कि पिघला हुआ लोहा बेहद गर्म था और उसका तापमान लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com