ग्लास फैक्टरी में काम करने वाले एक मजदूर की बेटी 16 वर्ष की सोनम यादव का चयन अंडर-19 इंडिया वूमेन क्रिकेट टीम में किया गया है. टीम जनवरी में वर्ल्डकप खेलने के लिए साउथ अफ्रीका जाएगी. सोनम के चयन से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. सोनम यादव के पिता मुकेश यादव ग्लास फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं और उसका भाई अमन यादव भी मजदूरी का काम करता है. सोनम यादव के भाई अमन यादव ने काफी मेहनत कर अपनी छोटी बहन को क्रिकेट सिखाया जो कि करीब सात साल से क्रिकेट सीख रही है और खेल भी रही है.
अब सोनम यादव का चयन अंडर-19 इंडिया वूमेन की टीम में हुआ है. इससे पहले वह विशाखापट्टनम में खेलने गई थी जहां उसने अंडर-19 इंडिया वूमेन टीम A से मैच खेले थे वहां पर वेस्टइंडीज की टीम, श्रीलंका की टीम अंडर-19 इंडिया टीम A और अंडर-19 इंडिया टीम B के बीच मैच हुए थे. जिसमें अंडर-19 इंडिया A की टीम फाइनल में जीती सभी मैचों में सोनम यादव ने 7 विकेट लिए और हाई रैंक पाई जिससे उसका चयन अंडर-19 इंडिया वूमेन की फाइनल टीम में हो गया है जिसमे 15 खिलाड़ियों में उसका नाम है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सोनम यादव की माने तो वह अब 24 नवंबर को मुंबई जा रही हैं जहां 27 नवंबर से उनके मैच न्यूजीलैंड की टीम से है उसके बाद 14 जनवरी को साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने जाएंगी. छोटे से गांव और मजदूर की बेटी सोनम यादव की इस कामयाबी से पूरे गांव में खुशी का माहौल है. कल रात जब वह अपने घर पहुंची तो ग्रामीणों ने पटाखे चलाकर और माला पहना कर स्वागत किया. सोनम यादव के घर पर भी खुशी का माहौल है उसके रिश्तेदार भी अब उसके घर पहुंच रहे हैं और उसे माला पहना कर उसका स्वागत कर रहे हैं.
वही फिरोजाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने भी सोनम यादव की बहुत मदद की है 7 साल से वह फ़िरोज़ाबाद में बने ओम ग्लास ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप गुप्ता का कहना है कि फिरोजाबाद की एक बेटी ने फिरोजाबाद का नाम रोशन किया है वह उनको व उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं. सोनम यादव के पिता की माने तो उनका कहना है कि सभी को अपनी बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए बेटियां बेटों से कम नहीं होती.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं