विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

जम्मू में रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में लगी आग

दमकल विभाग द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से कई लोगों की जान और संपत्ति को बचा लिया गया

Also Read in
जम्मू में रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में लगी आग
प्रतीकात्मक फोटो.
जम्मू: जम्मू में रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में आग लगने से एक बड़ी झोपड़ी को नुकसान पहुंचा. इस बस्ती में सैकड़ों रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं.

दमकल एवं आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को हुए हादसे के दौरान विभाग द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से कई लोगों की जान और संपत्ति को बचा लिया गया. प्रवक्ता ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में नरवाल बाइपास में झोपड़ी के भीतर शार्ट सर्किट के कारण आग लगी.

VIDEO : आश्रय नहीं षड्यंत्र!

प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने अपने कर्मचारियों और मशीनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा और आग पर काबू पाया गया. घटना में कई परिवार बच गए लेकिन उनका सामान नष्ट हो गया. उन्होंने बताया कि दर्जनों झोंपड़ियों में आग लगने का खतरा था लेकिन समय पर की गई कार्रवाई से जान-माल को नुकसान होने से रोक दिया गया.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohingya Muslim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com