विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

दिल्ली के अनाज मंडी के पास एक फ़ैक्टरी में आग लगी है. इस हादसे में 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. कई लोगों के घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. फिलहाल आग पर क़ाबू पा लिया गया सर्च ऑपरेशन भी खत्म हो गया है. ये आग एक-दूसरे से जुड़े 3 इमारतों में लगी थी. तीनों इमारतों की चौथी और पांचवी मंज़िल पर आग लगी थी और बताया जा रहा है कि फ़ैक्टरी अवैध थी फ़ैक्टरी के मालिक मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार किया गया है और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है. रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संदर्भ में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिस फ़ैक्टरी में आग लगी वहां प्लास्टिक के सामान की पैकेजिंग का काम होता था. 600 गज़ में बनी इस इमारत की चारो मंज़िलों पर कपड़े का बैग, प्लास्टिक का काम और बाइंडिंग का काम होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Fire, Fire In Delhi, Anaj Mandi Fire, Jhansi Road Fire, Fire At Anaj Mandi Delhi, Delhi Road Anaj Mandi Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com