विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2022

मुंबई के खेरवाड़ी पुलिस थाना परिसर में लगी आग, एक सिपाही घायल

स्थानीय डीसीपी के मुताबिक आग बुझा ली गई है और घायल पुलिस सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मुंबई के खेरवाड़ी पुलिस थाना परिसर में लगी आग, एक सिपाही घायल
फाइल फोटो
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगरीय बांद्रा के खेरवाड़ी पुलिस थाना परिसर में एक कमरे में अचानक आग लग गई. इस हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया.

बताया जाता है कि आग दोपहर एक बजे के करीब लगी थी. आग लगने की वजह की जांच की जा रही है.

पुलिस ने यह जानकारी दी. स्थानीय डीसीपी के मुताबिक आग बुझा ली गई है और घायल पुलिस सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kherwadi Police Station Mumbai, Fire Breaks Out At Kherwadi Police Station, Mumbai, Mumbai Police Constable
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com