डीएमके नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए है और 295ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई है. उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ ये एफआईआर सनातन धर्म को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के खिलाफ की गई है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने दो सितंबर को आरोप लगाया था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू बुखार से भी की थी. भाजपा नेता ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के अन्य घटक दलों पर भी हमला किया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनमें से किसी ने भी अब तक उदयनिधि की टिप्पणी की निंदा नहीं की है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
बता दें कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोमवार को राज्य के हिंदू धर्मादा मंत्री पीके शेखर बाबू के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए धरना दिया. अन्नामलाई यहां हाल में हुए सनातन धर्म विरोधी सम्मेलन में बाबू की भागीदारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. सम्मेलन में द्रमुक नेता एवं राज्य के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई टिप्पणियों से देश में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं