राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur Accident) में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयानक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक भरतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बस की टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में 11 की मौत हो गई. जबकि हादसे में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बस राजस्थान के पुष्कर से उत्तर प्रदेश के वृन्दावन जा रही थी. यह हादसा तब हुआ जब बस एक पुल पर खराब हो गई थी.
इस हादसे में जीवित बचे एक व्यक्ति का कहना है कि बस चालक और कुछ यात्री बस के पीछे खड़े थे जब तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी. बस के बाहर खड़े लोग मारे गए या गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है. इस हादसे के बाद तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे. प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ जिज्ञासा साहनी ने सभी घायलों की हालत और मृतकों के बारे में दी जानकारी दी. फिलहाल कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया. राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "गुजरात से उत्तर प्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के राजस्थान के भरतपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने और अनेक यात्रियों की मृत्यु के समाचार से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.
गुजरात से उत्तर प्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के राजस्थान के भरतपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने और अनेक यात्रियों की मृत्यु के समाचार से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 13, 2023
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."
राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 13, 2023
ये भी पढ़ें : कांग्रेस अपने दम पर जीतने में सक्षम, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर लड़ेगी : हुड्डा
ये भी पढ़ें : संसद कर्मचारियों की नई वर्दी को लेकर विवाद, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं