टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) मुसीबत में पड़ गई हैं. उन्होंने मंच पर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल,अंडरगारमेंट के बारे में टिप्पणी के दौरान कथित तौर पर भगवान का जिक्र करने के लिए विवादों में घिर गई हैं. एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को इस मामले की जांच करने और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. श्वेता तिवारी ने बुधवार को भोपाल में अपनी वेब सीरीज '‘शो स्टॉपर' के प्रमोशन के दौरान यह बयान दिया था. मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान जब उन्होंने यह टिप्पणी की तो वहां उनके साथी कलाकार भी मौजूद थे. उनकी इस वेब सीरीज में उनके साथ रोहित रॉय, दिगांगना सूर्यवंशी और सौरभ राज जैन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्वेता तिवारी के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें अपने अंडरगारमेंट के बारे में बोलते हुए कथित तौर पर भगवान का जिक्र करते सुना जा सकता है. कार्यक्रम से प्राप्त एक क्लिप के अनुसार, श्वेता तिवारी ने बयान दिया, "मेरे ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं." यह फैशन से जुड़ी वेबसीरीज है जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी. लोकप्रिय टीवी सीरीज 'महाभारत' के अभिनेता सौरभ जैन, जिन्होंने इस शो में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी, इस नई सीरीज में एक 'ब्रा फिटर' की भूमिका निभाएंगे. दरअसल श्वेता तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौरभ के संदर्भ में मजाक में कथित बयान दिया था.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
अभिनेत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा था कि मैंने इसे सुना है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं." उन्होंने इस मामले पर कू भी किया जिसमें उन्होंने लिखा, "एक्ट्रेस #ShwetaTiwari का भोपाल में दिया गया बयान निंदनीय है. भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में तथ्यों और संदर्भ की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं