शिवसेना के खिलाफ हमेशा मुखर रहने वाले भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार (BJP MLA Ashish Shelar) अपने एक बयान की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं. शेलार पर महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है और जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) की शिकायत के बाद दर्ज की गई है, जिसमें शेलार के मराठी में कहे गए शब्दों को आधार बनाकर शिकायत दर्ज कराई गई है.
आशीष शेलार के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस ने मामला दर्ज किया है. उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 354 -अ(4) और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BJP नेता ने शिवसेना पर किया प्रहार, बोले- ऐसे लोगों से गठबंधन किया जिनके झंडे में ‘चांद-सितारे' हैं
अपनी शिकायत में मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि आशीष शेलार ने बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मराठी में एक बयान दिया था. पेडणेकर ने शेलार पर आरोप लगाया कि उनके शब्दों से महिला सम्मान को ठेस पहुंची है. साथ ही उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस ने शेलार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शिवसेना-NCP-कांग्रेस विधायकों की परेड का बीजेपी ने उड़ाया मजाक, कहा- होटल में इस तरह...
शेलार ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी और शिवसेना पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनके कहने का गलत अर्थ निकालकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश जा रही है. साथ ही उन्होंने शिवसेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना सत्ता का दुरूपयोग कर रही है. बता दें कि आशीष शेलार शिवसेना पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. पिछले कुछ वक्त से वे शिवसेना पर काफी हमलावर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं