बीजेपी ने शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों की यहां परेड कराकर किए गए संयुक्त शक्ति प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा के पटल पर उनकी पार्टी ही आखिरी जीत दर्ज करेगी. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की ‘पहचान परेड' की आलोचना करते हुए इसे राज्य के लोगों और लोकतंत्र के साथ क्रूर मजाक करार दिया. विपक्षी दलों की ओर यहां होटल के समक्ष विधायकों की अभूतपूर्व सार्वजनिक परेड कराकर 162 विधायकों के समर्थन का दावा करने के कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने कहा कि विधानसभा में होने वाले विश्वासमत से इसकी बराबरी नहीं की जा सकती है.
कानूनी विशेषज्ञों ने बताया, अजित पवार के व्हिप को किन दो बिंदुओं को मिल सकती है वैधता
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व मंत्री ने कहा कि पहचान परेड गवाहों के लिए होती है जिसमें वे अपराधियों की पहचान करते हैं. शेलार ने कहा, ‘हम विधानसभा के पटल पर जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं. होटल में इस तरह की परेड सदन में बहुमत साबित करने में सहायक नहीं होगी.' शेलार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे एवं विधायक आदित्य ठाकरे के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर शपथ लेने पर तंज कसा.
महाराष्ट्र की राजनीति में नई नहीं है चाचा-भतीजे की लड़ाई, पवार परिवार से पहले भी हैं ऐसे कई उदाहरण
उन्होंने कहा, ‘शिवसेना नेताओं ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है. यह दिखाता है कि उनका हिन्दुत्व कितना खोखला है.' शेलार ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान 162 विधायकों की मौजूदगी पर भी आशंका जताई. उन्होंने कहा, ‘आपकी अपनी तस्वीर हो सकती है, ताकत दिखाने के लिए आपके अपने फोटोग्राफर हो सकते हैं लेकिन वह भाजपा है जो अंतिम समय में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी.'
Video: मुंबई के 5 स्टार होटल में जुटे शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के विधायक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं