कोविड की दूसरी लहर के बीच कुंभ मेले के आयोजन पर बात करते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए कुंभ से लौट रहे संत जिस भी प्रदेश में जाएंगे वहां कोरोना वायरस का प्रसाद बाटेंगे. उन्होंने कहा कि हम तैयारी कर रहे हैं कि जो संत वापस मुंबई लौटें उन्हें, उन्हीं के खर्चे पर क्वारंटीन कराया जाए. समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेले से जो लोग अपने प्रदेशों में पहुंचेंगे वहां कोरोना का संक्रमण प्रसाद की तरह फैलाएंगे, उन्होंने कहा कि लोगों को उनके खर्चे पर क्वांरटीन किया जाना चाहिए, मुंबई में हम तैयारी कर रहे हैं कि ऐसे लोगों को क्वांरटीन किया जाए.
#WATCH | "Those returning from Kumbh Mela to their respective states will distribute Corona as 'prasad'," says Mumbai Mayor Kishori Pednekar pic.twitter.com/P9UBVBv1mN
— ANI (@ANI) April 17, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी मारने पहुंचे. शाही स्नान की तस्वीरों ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है. मुंबई में पूरी तरह से लॉकडाउन की वकालत करते हुए मेयर पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में इस महामारी के प्रकोप को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए. समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई के 95 फीसदी लोग नियमों का पालन करते हैं लेकिन बचे हुए 5 प्रतिशत लोगों के कारण ही समस्या बढ़ रही है. इसलिए मौजूदा स्थिति का हल सिर्फ और सिर्फ लॉकडाउन ही है.
95% of Mumbaikars are adhering to COVID19 restrictions. The remaining 5% of people who are not following restrictions are causing problems to others. I think a complete lockdown should be imposed looking at the current COVID19 situation: BMC Mayor Kishori Pednekar#Mumbai pic.twitter.com/CtX56y9etI
— ANI (@ANI) April 17, 2021
मुंबई के मेयर की य़ह टिप्पणी कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में 63 हजार से ज्यादा मामले आने के बाद आई है, बताते चलें कि महाराष्ट्र में कोविड के कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से ज्यादा हो गई है. अकेले मुंबई में 24 घंटों में 8 हजार 803 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं