मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले साल भी शिवसेना नेता पेडनेकर को धमकी मिली थी. मेयर को मराठी में लिखा एक पत्र मिला है जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर वह "दादा" के साथ पंगा लिया तो परिणाम भुगतने होंगे. मुंबई के भायखला पुलिस थाने के अधिकारी मेयर के आवास पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पिछले साल पेडनेकर को फोन पर धमकी मिली थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि फोन करने वाले ने उसे बताया कि वह गुजरात के जामनगर से फोन कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने बाद में आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेयर पर मेरी टिप्पणियां तोड़-मरोड़कर पेश की गईं : भाजपा विधायक शेलार
पेडनेकर को यह धमकी भाजपा नेता की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच मिली है.
पेडनेकर को नवंबर 2019 में बृहन्मुंबई नगर निगम के मेयर के रूप में निर्विरोध चुना गया था. वह और उप महापौर शिवसेना पार्षद सुहास वाडकरंद निर्विरोध चुने गए थे क्योंकि भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे.
बता दें, उसी साल शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ महा विकास अघाड़ी सरकार बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं