विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

मुंबई : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद BMC सख्त, मेयर बोलीं- नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन...

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरकत में आई बीएमसी ने नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है.

मुंबई : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद BMC सख्त, मेयर बोलीं- नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन...
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरकत में आई बीएमसी ने नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है. अब एक बार फिर से मुंबई के इमारतों में कोरोना के 5 मामले मिलने पर इमारत को सील किया जा रहा है, मास्क नहीं पहनने पर लोगों के चालान काटे जा रहे हैं.

मुंबई के शिवाजी पार्क पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर खुद लोगों को मास्क बांटती नज़र आईं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने जहां कड़े गाइडलाइन जारी किए हैं तो वहीं मेयर ने एक बार फिर दोहराया कि अगर नियमों का पालन नहीं किया गया और मामले बढ़े तो लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है.

महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा, "मैं आपके चैनल के माध्यम से कहना चाहती हूं कि अगर लोग नियमों का सख्ती से पालन नहीं करेंगे और मामले बढ़ेंगे तो लॉकडाउन लगाने की परिस्थिति आ सकती है, इससे बचने के लिए लोगों को पूरे नियमों का पालन करना होगा."

शुक्रवार के दिन मुंबई में कोरोना के 823 मामले पाए गए जो दिसंबर महिने के बाद सबसे ज़्यादा हैं. लिहाजा प्रशासन ने अब सख्ती दिखाते हुए एक इमारत में 5 से ज़्यादा कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर इमारत को सील करने की शुरुआत की है. मुंबई में 250 से ज़्यादा इमारतों को सील किया गया है.

बीएमसी ने अब शहर में मार्शल की भी संख्या बढ़ाई है जो बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं. प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार के दिन मुंबई में 13,592 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर उनके चालान काटे गए. बीएमसी ने शुक्रवार के दिन 27,18,400 रुपयों का दंड वसूला है.

प्रशासन की ओर से नियमों को सख्ती से लागू करने के साथ ही प्रशासन लोगों से भी सभी नियमों का पालन करने की बार-बार अपील कर रहा है और यह चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर लोग सतर्क नहीं होते हैं, तो लॉकडाउन के अलावा कोई पर्याय नहीं बचता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, BMC, Mayor Kishori Pednekar, Corona Case, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com