- महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार का हमला
- शिवसेना के गठजोड़ पर उठाया सवाल
- कहा- ऐसे लोगों से गठबंधन किया जिनके झंडे में ‘चांद-सितारे’ हैं
महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठजोड़ किया है जिनके झंडों में ‘‘चांद और सितारे'' हैं. आधा चांद और पांच सितारे इस्लाम के प्रतीक हैं जिनका अर्थ प्रगति, रोशनी और ज्ञान से है. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना' के सोमवार के संस्करण में प्रकाशित ठाकरे के साक्षात्कार पर शेलार टिप्पणी कर रहे थे. साक्षात्कार में ठाकरे ने दावा किया कि वह भाजपा से चांद- तारे नहीं मांग रहे थे बल्कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के बराबर बंटवारे के वादे को पूरा करने के लिए कह रहे थे.
CM योगी के 'गोली बनाम बोली' बयान पर बोलीं ममता बनर्जी- खतरनाक स्थिति का सामना कर रहा देश
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ठाकरे ने सामना में कहा, ‘‘जो वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए. वादा तोड़ने पर उदासी और गुस्सा होता है और फिर मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. मुझे नहीं पता कि भाजपा निराशा से उबरी है या नहीं. मैंने कौन सी बड़ी चीज मांगी थी... चांद या तारे? मैंने उन्हें लोकसभा चुनावों से पहले बनी सहमति के बारे में याद दिलाया.''
पलटवार करते हुए शेलार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने चांद मांगा था या नहीं. लेकिन लगता है कि वे (शिवसेना) उन लोगों के साथ बैठे हैं जिनके झंडे पर चांद सितारे हैं.'' शेलार ने यह भी कहा कि शिवसेना में काफी संख्या में ऐसे विधायक हैं जो दूसरे दलों से आए हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं