वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी20 बैठकों के साथ-साथ विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगी. वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अपनी सप्ताह भर की यात्रा के दौरान, वह भारत की जी20 अध्यक्षता और जी20 से संबंधित कार्यक्रमों के तहत दूसरी जी20 वित्त मंत्रियों और सदस्य देशों के केंद्रीय बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक की मेजबानी करेंगी.
इसके अलावा, उनकी 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक की वाशिंगटन डीसी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय बैठकें, कुछ सत्र और अन्य संबद्ध बैठकें होंगी. बयान के अनुसार, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वह विश्व बैंक विकास समिति और आईएमएफ समिति के पूर्ण सत्र में भाग लेंगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
इसमें कहा गया कि सीतारमण देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी. बयान के अनुसार, सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास 12-13 अप्रैल, 2023 को दूसरी जी20 एफएमसीबीजी बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे. इसमें कहा गया कि दूसरी जी20 एफएमसीबीजी बैठक में तीन सत्र होंगे- वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना; सतत वित्त, वित्तीय क्षेत्र और वित्तीय समावेशन; और अंतरराष्ट्रीय कराधान.
ये भी पढ़ें : एस जयशंकर यूएई के राजदूत अलशाली की इफ्तार में हुए शामिल
ये भी पढ़ें : मुंबई पुलिस को शहर में तीन आतंकवादियों के घुसने की सूचना देने वाली कॉल फर्जी निकली
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं