पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में फिरोजपुर छावनी बोर्ड ने रविवार शाम 30 मिनट का ‘ब्लैकआउट' अभ्यास किया. अधिकारियों ने बताया कि ‘ब्लैकआउट' अभ्यास रात नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक छावनी क्षेत्र में किया गया. उन्होंने बताया कि रात नौ बजे सायरन बजने के बाद इलाके की सभी लाइट बंद कर दी गईं.
इससे पहले, फिरोजपुर छावनी बोर्ड ने यह अभ्यास करने के संबंध में उपायुक्त दीपशिखा शर्मा को पत्र लिखा था. पत्र में कहा गया था, ‘‘आपसे अनुरोध है कि पूर्ण ‘ब्लैकआउट' को देखते हुए इस अवधि के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें. इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध के खतरे के दौरान ‘ब्लैकआउट' प्रक्रियाओं को लागू करने की तैयारी और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है. इस अभ्यास को सफल बनाने में आपका समर्थन और सहयोग महत्वपूर्ण है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH फिरोजपुर, पंजाब: छावनी बोर्ड के अध्यक्ष/स्टेशन कमांडर, फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आज पूरे छावनी क्षेत्र में रात्रि 9:00 बजे से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट का पूर्वाभ्यास किया गया। pic.twitter.com/qg2PkZRwqI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2025
शर्मा ने एक बयान में कहा कि ‘ब्लैकआउट' एक नियमित तैयारी से जुड़े अभ्यास का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रात नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक ठप रहेगी.
शर्मा ने कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है. प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार है.''
इस बीच, उप महानिरीक्षक हरमनबीर गिल ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों, ज्ञात अपराधियों और तस्करों पर कड़ी नजर रख रही है. वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ‘टोल बैरियर' पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया गतिविधियों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही है.
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त बढ़ा दी है, जबकि पंजाब पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी रणनीतिक स्थानों पर चौकियां स्थापित की हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं