विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

Farmers Protest Highlights : किसानों और केंद्र सरकार के बीच टकराव अभी थमा नहीं है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) को लेकर नए कानून पर सहमति नहीं बनने के बाद किसान लगातार दिल्ली कूच की कोशिश कर रहे हैं. मंगलवार को किसानों की दिल्ली कूच की हर कोशिश पुलिस की सख्त सुरक्षा-व्यवस्था की वजह से नाकाम हो गई. किसान आज फिर से दिल्ली में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर शंभू बॉर्डर पर किसान डंटे हुए हैं. मंगलवार के हंगामे के बाद किसान आज फिर से दिल्ली कूच की तैयारी में हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हरियाणा के 8 जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है. मंगलवार को किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च (Delhi chalo) को हरियाणा और पंजाब बॉर्डर पर ही प्रशासन ने रोक दिया था. फतहगढ़ साहेब से शंभू बॉर्डर पर जमा हुई किसानों की भीड़ पर पुलिस ने सख्ती आंसू गैस के गोले भी दागे. सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा है. 

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च ("Delhi Chalo" march) का आज दूसरा दिन है. किसान आज फिर दिल्ली में एंट्री करने की कोशिश करेंगे. बता दें कि कल शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था. पुलिस को किसानों भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस झड़प में कई लोग ज़ख़्मी भी हो गए,  इनमें पुलिस के एक डीएसपी भी शामिल हैं.

Farmer's Protest Highlights:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmer Protest, Delhi Chalo Farmers Protest, Delhi Police, Singhu Border, Tikri Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com