विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) द्वारा रांची हवाई अड्डे पर एक दिव्यांग बच्चे को विमान में सवार होने से रोके जाने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya M. Scindia) ने कहा कि ऐसे बर्ताव को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ऐसी स्थिति से गुजरना नहीं पड़े, इसके लिए वह स्वयं घटना की जांच कर रहे हैं.
स्वयं की जांच की घोषणा के बाद आज सिंधिया ने ट्वीट कर बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशक की अगुवाई में तीन सदस्यों की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी इसकी जांच करेगी. कमेटी रांची और हैदराबाद का दौरा करेगी, जहां पीड़ित परिवार रहता था और एक हफ्ते के अंदर वहां से तथ्य इकट्ठा करेगी.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
Keeping the sensitive nature of the incident in mind, we have decided to conduct a fact-finding enquiry by a 3-member team under the @DGCAIndia . They will visit Ranchi & Hyderabad (place of stay of the family), and collect appropriate evidence within one week from today. https://t.co/Jnpv5efZVy
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 10, 2022
बता दें कि इंडिगो एयरलाइन्स ने शनिवार (07 मई) को दिव्यांग बच्चे को रांची हवाई अड्डे पर रांची-हैदराबाद उड़ान में चढ़ने से रोक दिया था. तब इंडिगो की तरफ से कहा गया था कि बच्चा ‘‘घबराया'' हुआ था. इस घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने भी उड़ान में सवार नहीं होने का निर्णय किया था.
अन्य यात्रियों ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर पोस्ट किया, जिसके बाद शनिवार की यह घटना सामने आई. इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए सिंधिया ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ऐसे बर्ताव को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा. किसी भी व्यक्ति को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना पड़े. स्वयं मामले की जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.''
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि नियामक ने इस मामले पर इंडिगो से रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने बताया कि डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है और वह उचित कार्रवाई करेगा.
मंत्री का दावा- कमलनाथ ने लोकसभा चुनावों में सिंधिया को हराने की साजिश रची थी
मनीषा गुप्ता नाम की एक यात्री ने लिंक्डइन पर इस घटना की विस्तार से जानकारी दी है. उसने कहा कि शनिवार को रांची हवाईअड्डे पर एक दिव्यांग किशोर को काफी असुविधा हुई. उसने कहा, ‘‘हवाई अड्डे तक की यात्रा से हुई थकावट और फिर सुरक्षा जांच के तनाव से वह भूखा, प्यासा, बेचैन और भ्रमित हो गया था. हालांकि, उसके माता-पिता जाहिर तौर पर जानते थे कि उसे कैसे संभालना है - धैर्य के साथ, गले लगाकर.''
मनीषा गुप्ता ने बताया कि जब तक विमान में सवार होने की प्रक्रिया शुरू हुई तब तक बच्चे को खाना खिला दिया गया और उसकी दवाएं दे दी गयी थी. उन्होंने कहा, ‘‘फिर हमने क्रूर ताकत का पूरा प्रदर्शन देखा. इंडिगो कर्मियों ने घोषणा की कि बच्चे को विमान में सवार होने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उससे अन्य यात्रियों को खतरा है. इंडिगो के प्रबंधक ने भी ‘इस तरह के बर्ताव और नशा किए यात्रियों पर कुछ कहा, जिससे वे यात्रा करने के योग्य नहीं होते.''
वीडियो : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में 'योग प्रभा' कार्यक्रम का किया उद्घाटन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं