विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2020

क्या भारत खो रहा है अपने मित्र देश? विदेश मंत्री का जवाब- शायद अब हम जान रहे हैं कि कौन हमारा सच्चा दोस्त है

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट (Global Business Summit) में हिस्सा लिया.

क्या भारत खो रहा है अपने मित्र देश? विदेश मंत्री का जवाब- शायद अब हम जान रहे हैं कि कौन हमारा सच्चा दोस्त है
एस. जयशंकर ने ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सा लिया. (फाइल फोटो)
  • ग्लोबल बिजनेस समिट पहुंचे विदेश मंत्री
  • भारत के विदेश मंत्री हैं एस. जयशंकर
  • विदेश सचिव रह चुके हैं एस. जयशंकर
नई दिल्ली:

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट (Global Business Summit) में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. एस. जयशंकर से जब पूछा गया कि क्या हम दुनियाभर में अपने दोस्तों को खो रहे हैं. जवाब में उन्होंने कहा, 'शायद हमें पता चल रहा है कि कौन सच में हमारे दोस्त हैं. एक समय था जब भारत बहुत रक्षात्मक था, हमारी क्षमताएं कम थीं, जोखिम अधिक थे, खतरे ज्यादा थे, इसलिए हमने दुनिया को मैनेज करने की रणनीति अपनाई, दूर रहना. हम अब ऐसा नहीं कर सकते, हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. अब दुनिया का स्वभाव बदल गया है.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसे बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज अगर आप किसी भारतीय दूतावास में जाते हैं, तो वह लोग एक ग्रहणशीलता को बढ़ाते हैं और बहुत हद तक आपका समर्थन करते हैं, जो शायद कुछ साल पहले तक नहीं होता था.'

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली हिंसा को लेकर ईरान सहित कई देशों की प्रतिक्रियाएं हैं. इनमें से ज्यादातर देश भारत के अच्छे दोस्त रहे हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमैनी ने गुरुवार को भारत सरकार से तथाकथित कट्टरपंथी हिंदुओं और उनकी पार्टियों को रोकने की अपील की. खोमैनी ने कहा कि भारत मुसलमानों पर हिंसा रोके नहीं तो वह इस्लामिक जगत से अलग-थलग पड़ जाएगा. साथ ही, उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हालिया हिंसा से दुनिया भर के मुसलमान दुखी हैं. नई दिल्ली में ईरान के राजदूत अली चेगेनी को भारत द्वारा तलब किए जाने और दिल्ली में हिंसा पर ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ की ‘अवांछित' टिप्प्णियों को लेकर सख्त विरोध दर्ज कराये जाने के दो दिनों बाद खोमैनी का यह बयान आया है. इसके नागरिकता कानून को लेकर भी कई देशों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं. 

VIDEO: पाक विदेश मंत्री ने किया एस जयशंकर के संबोधन का बहिष्कार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
External Affairs Minister, S Jaishankar, Global Business Summit, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com