मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट (Union Budget 2024) आ चुका है. इस बजट का फोकस रक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा. बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स (Income Tax Slab) फ्री हो गई. मुझे लगता है ये मोटे तौर पर रोजगारपरक, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षापरक बजट है. बहुत से लोगों ने इस बारे में आशंका जताई कि 2047 तक विकसित भारत कैसे होगा. उसके भी कुछ इंडिकेटर्स इस बजट में हैं.
बजट में जो सबसे बड़ी चीज हाइलाइट हुई है, वो है नौकरियों को पैदा करना. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जिन राज्यों में सीटों का नुकसान हुआ, उनमें राजनीतिक कारणों के साथ-साथ बड़ा कारण बेरोजगारी भी था. इस बजट में बेरोजगारी को कम करने और नई नौकरियां पैदा करने का जिक्र किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, अगर फर्स्ट हैंड जॉब है यानी पहली बार नौकरी कर रहे हैं, तो कितना PF कटेगा. बजट में अलग तरह के इंसेंटिव्स दिए गए हैं. बजट में नौकरियों के सृजन के लिए कुल 1.48 लाख करोड़ रुपये का फंड अलॉट किया गया है. ये सरकार का अच्छा प्रयास है.
Budget के 4 चैंपियन: जानिए कौन हैं वे 4 जो आज बहुत खुश होंगे
मुझे लगता है कि कुल अलॉटमेंट GDP का 3% होता है. लेकिन एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के लिए बजट का अलॉटमेंट और बढ़ेगा. बजट में कई छोटी-छोटी सौगातें दी गई हैं. सरकार की नीतियों में अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) तो रहता था, लेकिन इंटर्नशिप (Internship) कभी नहीं रहता था. इस बार के बजट में अप्रेंटिसशिप के साथ-साथ इंटर्नशिप पर भी फोकस किया गया है. इससे एक करोड़ लोगों को अगले पांच साल में फायदा होगा. वहीं, एम्प्लॉयी और एम्प्लॉयर को ट्रेनिंग का कॉस्ट देना पड़ेगा. सरकार जो एक स्टाइपेंड टाइप की चीज देती है, वो 5 हजार रुपये भी देगी.
भारत इतना बड़ा देश है, जहां बहुत बड़ी जनसंख्या है. जनसंख्या का करीब दो-तिहाई हिस्सा 35 साल से कम उम्र का है. कितना भी कर लीजिए, वो काफी नहीं है. बजट में नौकरियों के लिए अच्छा खासा इंसेंटिव दिया गया है. ये एक नए युग की शुरुआत है. सरकार ने ई-बाऊचर्स की बात की है. 3 फीसदी तक ब्याजमुक्त लोन की बात की है. ये सब अपने आप में बहुत अच्छी शुरुआत है.
(जयंत कृष्णा CSIS-US के सीनियर फेलो हैं.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं