निर्मला सीतारमण के बजट को मैं 10 में से 7.5 मार्क्स दूंगा. सरकार बजट के मोर्चे पर डिस्टिंक्शन से पास हुई है. निर्मला सीतारमण को 2 वजह से मैंने ये मार्क्स दिये हैं. हालांकि, बजट में 2 प्रॉविजन किये गए हैं, जो कैपिटल मार्केट को प्रभावित करेंगे. लेकिन कुल मिलाकर जो सैलरीड पर्सन के लिए बात की है, वो शानदार है. टैक्स रेट को भी नीचे लाए हैं और जो ओवरऑल सैलरीड लोगों को 17,500 रुपये का फायदा हो रहा है, वो भी बहुत अच्छा है. ये मध्यमवर्ग के लोगों को फायदा करेगा.
17,500 रुपये का जो फायदा
कई योजनाएं स्किल को बढ़ाने के लिए लाई जा रही हैं. युवाओं, महिलाओं को इन स्किल योजनाओं का लाभ मिलेगा और इससे अंतत: इंडस्ट्री को फायदा होगा. देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. देश में निम्न मध्यम आय वर्ग के लोग बहुत हैं, 17,500 रुपये का जो फायदा मिल रहा है, वो लगभग 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा. इन कम सैलरी के लोगों के लिए ये बचत काफी मायने रखती है. इसके अलावा फैमिली पेंशन पर कर कटौती को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया है, स्टेंडर्ड डिडक्शन ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 की गई है. नई टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

नई टैक्स रिजीम को बढ़ावा
सरकार ने नई टैक्स रिजीम को बढ़ावा दिया है, जिसमें करदाताओं को ज्यादा लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है. इसमें तो कमाओ, खर्चा करो और टैक्स दो. लेकिन इसके बावजूद इसमें आम लोगों को लाभ होगा. दरअसल, इससे निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा, कैपिटल गेन टैक्स को छोड़ दें तो, जिसका मार्केट में असर भी देखने को मिला है. इसमें भी कुछ अच्छी चीजें दी गई हैं.
सट्टे की जगह इनवेस्टमेंट
यहां मैं सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स के बारे में कहना चाहूंगा कि ये जनरल पब्लिक के लिए तो अच्छा है, लेकिन जनरल पब्लिक आजकल फ्यूचर ऑप्शन में ज्यादा जाने लगी है. बहुत से युवाओं को भी फ्यूचर ऑप्शन की लत लग रही है. वहां जो टैक्स रेट बढ़ाया, मुझे लगता है कि फ्यूचर ऑप्शन ट्रैडिंग को सरकार डिमोटिवेट करना चाहती है, ताकि लोग सट्टे की आदत में न पड़ें. सट्टे की जगह इनवेस्टमेंट में जाएं, ताकि ज्यादा लाभ कमा सकें. टैक्स को लेकर बजट में काफी कुछ कहा गया है, जो बजट की कॉपी का एनालिसिस करने के बाद सामने आएगा. लेकिन अभी तक जितनी भी चीजें सामने आई हैं, वो यकीनन आम लोगों को फायदा पहुंचाएंगी.
ये भी पढ़ें :- Budget के 4 चैंपियन: जानिए कौन हैं वे 4 जो आज बहुत खुश होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं